Budget 2019 : इस बजट में क्या निकला महिलाओं के लिए इस बार जानिए यहाँ से

0
313

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट में महिलाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया है। उन्होंने ‘नारी तू नारायणी’ को सरकार का नया नारा बताते हुए महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं पेश किये गए बजट में की हैं, इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए योजनाओं पर भी जोर दिया। स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं को मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये तक के लोन की अनुमति प्रदान कर दी गई है।  

Advertisement

इसे भी पढ़े: Budget 2019 : रेलवे के खातें में क्या क्या आया इस बार जानिए पूरी जानकारी यहाँ

1-वित्तमंत्री ने अपने पेश किये गए बजट में महिलाओं के लिए ‘नारी तू नारायणी’ का नारा देकर घोषणाओं का  ऐलान किया है। स्वामी विवेकानंद के उदाहरण का भी निर्मला सीतारणन ने जिक्र करते हुए कहा कि, एक पंख के बिना कोई चिड़िया उड़ नहीं सकती।’

2-निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘ग्रामीण अर्थवस्था में महिला की भागीदारी एकदम सुनहरी कहानी है। इस सरकार ने महिलाओं की भूमिका को बढ़ाया है। महिला केंद्रित पॉलिसी के तहत महिला लीडरशिप को आगे लाने की कोशिश की जा रही है।’ 

3-मुद्रा योजना से स्वयं सहायता समूह में शामिल प्रत्येक महिला को एक लाख रुपये तक के लोन की घोषणा की गई। महिलाओं को जनधन खाते में 5 हजार तक के ओवरड्राफ्ट की अनुमति प्रदान की गई। 

4-स्टैंडअप इंडिया स्कीम के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को मिलेगा लाभ। 

5-निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘इस चुनाव में महिलाओं ने रेकॉर्ड मतदान किया। 78 महिला सांसद चुनी गई हैं, जो अपने आप में एक रेकॉर्ड है।’ 

6-उन्होंने कहा, ‘इस सरकार का मानना है कि हम अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी के साथ प्रगति कर सकते हैं। यह सरकार महिला आंत्रप्रेन्योरशिप को प्रमोट कर रही है। मुद्रा, स्टार्टअप और स्टैंडअप स्कीम के तहत प्राथमिकता दी जा रही है।’ 

7-केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा, ‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी एक सुनहरी कहानी है। ऐसा कोई सेक्टर नहीं है, जहां महिलाओं का अद्भुत योगदान न रहा हो।’ 

8-निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उज्ज्वला योजना की वजह से देश की महिलाओं को धुएं से छुटकारा मिला है, हमने महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय बनवाएं हैं।’

इसे भी पढ़े: Budget 2019 : अब आधार कार्ड से भी करें अपना ITR फाइल जाने पूरी बात यहाँ

Advertisement