Coal India में जल्द होगी 9000 पदों पर बंपर भर्ती, यहाँ से जानें भर्ती विवरण

0
424

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगो के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोल इंडिया नें लगभग 9,000 हजार लोगों को भर्ती करनें की योजना बनायी है| इन 9,000 पदों में 4,000 भर्तियाँ एग्जिक्युटिव कैडर में की जाएँगी। कोल इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने बताया,  कि कई वर्षो से यह पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए कंपनी एक साल में इतनी भर्तियां करने जा रही है, जितनी अब तक तक एक दशक में हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़े: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन 30 सितंबर को हो सकता है जारी, यहाँ से ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

कोल इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने जानकारी देते हुए बताया कि 4,000 एग्जिक्यूटिव में से 900 लोगों की भर्ती जूनियर कैटिगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के बेस पर की जाएगी। वहीं 400 लोगों की भर्ती कैंपसों से होगी और 100 भर्तियां मेडिकल अधिकारी जैसे अन्य पदों पर की जाएगी। इससे पहले लगभग 400 एग्जिक्यूटिव की भर्ती की जा चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश  डॉक्टर हैं। कंपनी लगभग 2,200 अतिरिक्त एग्जिक्युटिव की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से किया जायेगा।’

कोल इंडिया कोयला उत्पादन करने वाली सात सबसिडीयरी कंपनियां 5000 कामगारों और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इसमें से 2,300 ऐसे लोगों की भर्ती की जाएगी, जिनकी जमीन परियोजनाओं के लिए ली गई थी, और जो स्टाफ रिटायरमेंट से पहले गुजर गए हैं| इसके साथ ही लगभग 4000 लोगो को गैर तकनीकी पदों पर भर्ती किया जाएगा।

ये भी पढ़े: भारतीय सेना में जाने का सुनहरा मौका, अक्टूबर में होगी 2780 पदों के लिए भर्ती परीक्षा

Advertisement