परेशान किसान बने केंद्र सरकार की परेशानी का सबब, सरकार रास्ता निकालने की कवायद में

0
362

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद और तीन राज्यों से भाजपा और केन्द्र सरकार को मिली हार से इन्हें काफी परेशान कर दिया है | भाजपा सरकार को ऐसा एहसास हुआ है, कि यह हार उन्हें कांग्रेस की कर्जमाफी के कारण मिली है | कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले यह ऐलान कर दिया था, कि कांग्रेस को सत्ता मिलने पर किसानों का कर्जमाफ कर दिया जाएगा, और छत्तीगढ़ में मिली बड़ी हार भाजपा के लिए सबसे बड़ा परेशानी का सबब रहा और इसके साथ-साथ दोनों राज्यों में भी यही हाल रहा |

Advertisement

छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया है, कि किसानों के लिए कांग्रेस का यह फैसला चुनाव के लिए अच्छा साबित हुआ है, भाजपा अध्यक्ष का भी यही मानना हैं। भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी भाजपा की हार का कांग्रेस के इस वादे की बड़ी वजह बताई है | अब भाजपा सरकार 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी हुई है | भाजपा सरकार अधिकतर किसानों के लिए योजना लागू कर रही है, ताकि नाराज किसानों को थोड़ी सुविधा और मुहैया कराई जा सके | सरकार फिर से अपनी सत्ता हासिल करने के लिए हल ढूँढने में लगी हुई है |

Advertisement