मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर का दौरा, गंगोह में संबोधित करेंगे रैली

0
760

आज शुक्रवार 6 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे | वहीं इनके आने को लेकर इस समय विभागीय अधिकारियों और कार्यालयों में हलचल मची हुई है। अब अधिकारी बहुत तेजी के साथ सभी विभाग फाइलों को पूरा करने में लगे हुए हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा करनी शुरू कर दी है, तो वहीं राजस्व विभाग समाधान दिवस की शिकायतों सुलझाने की कोशिश में लगी हुए है| 

Advertisement

इसे भी पढ़े:

योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर के गंगोह में संभावित दौरे की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अपने काम को लेकर काफी सावधान हो गए है। वहीं माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री लखनऊ से वायुयान द्वारा सरसावा स्थित वायुसेना की हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर वहीं से हेलीकॉप्टर से गंगोह जाएंगे।  

इसके अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर काफी चौकन्ने हो गए हैं। वहीं प्रदेश सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल स्वास्थ्य सेंवाओं में भी सुधार करने की कोशिश की जा रही है। सरसावा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह को भी विशेष परिस्थितियों के लिए तैयार  किया जा रहा है|

इसे भी पढ़े: योगी कैबिनेट का पहला विस्तार: 6 कैबिनेट सहित 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Advertisement