आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने छोड़ी पार्टी, इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल

0
405

आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा और पार्टी के बीच कई महीनों से काफी कड़वाहट चल रही है| जिसके बाद अब अलका लांबा ने पार्टी छोड़ दी है| उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “time to say good bye” यानी गुड बॉय बोलने का समय आ गया है| वहीं इसी हफ्ते उन्होंने  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात की थी, उसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट जाएंगी|’ 

Advertisement

इसे भी पढ़े: AAP विधायक अलका लांबा ने पार्टी पर अपमान करने का लगाया आरोप, कहा – CM की गाड़ी पर नहीं, पीछे चलना होगा

उन्होंने अपने फैसले की जानकारी देते हुए ट्विटर में लिखा, ‘AAP को गुड बॉय कहने का समय आ गया है| पिछले साल की यात्रा से बहुत कुछ सीखा है सभी को धन्यवाद’| इसके अलावा अलका लांबा ने ऐलान भी किया था कि, अगले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी| मंगलवार को अलका लांबा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थी | जिसके बाद उन्होंने कहा कि, उनकी मुलाकात देश के मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर हुई है|

जानकारी देते हुए बता दें कि, आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले अलका लांबा 20 सालों तक कांग्रेस के साथ रही हैं| इसके बाद वह 2013 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी शामिल हो गई और चांदनी चौक से चुनाव मैदान में उतरने के बाद जीत हासिल की थी, लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल की भी जिम्मेदारी तय करने की बात कह दी, इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी के विधायकों नें वाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया| इसी के बाद से नाराज चल रही इस विधायक ने अब पार्टी छोड़ दी है|

इसे भी पढ़े: आम आदमी पार्टी के विधायक आपस में भिड़े, अलका लांबा ने सौरभ भारद्वाज से कहा- थूक कर चाटना आपको शोभा नहीं देता

Advertisement