Karnataka: संकट में घिरी कांग्रेस और जेडीएस, कर्नाटक सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

0
305

लोकसभा चुनाव में मिली करारी के हार के बाद पहले तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और वहीं अब कांग्रेस और जेडीएस के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है| कर्नाटक में इस तरह एक के बाद एक कई विधायकों के इस्तीफे देने से कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार ज्यादा संकट में आ गई है|

Advertisement

इसे भी पढ़े:  राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा – मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, जल्द कराया जाये इस पद का चुनाव

आज सोमवार 8 जुलाई को पहले निर्दलीय विधायक ने नागेश ने मंत्रीपद से इस्तीफा दिया है| इसके बाद कांग्रेस के सभी 21 मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया| एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि, कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्रियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर फैसला पार्टी पर छोड़ दें|

कांग्रेस के बाद जेडीएस के भी सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है| वहीं कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि, कांग्रेस की तरह जेडीएस के भी सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नए कैबिनेट का जल्द होगा पुनर्गठन|

वहीं सोमवार 8 जुलाई  को ही कर्नाटक के मंत्री एवं निर्दलीय विधायक एच. नागेश ने  इस्तीफा दे दिया और एच डी कुमारस्वामी गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेकर राज्य में सत्तारूढ़ जद(एस)-कांग्रेस की सरकार को एक और झटका दिया है| बता दें, कि  अभी कुछ समय पहले ही लघु उद्योग मंत्री के तौर पर मंत्रालय में शामिल किए गए नागेश ने यहां राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र दिया|

इसे भी पढ़े:  डॉ. मनमोहन सिंह का इस बार संसद में जाना हो सकता है मुश्किल

Advertisement