राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा – मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, जल्द कराया जाये इस पद का चुनाव

0
267

अभी कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| वहीं अब उनके इस्तीफे के बाद इस समय कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि, वह अब कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि “मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं अब पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूँ। इसी के साथ कहा कि, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) जल्द ही नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करे।

Advertisement

इसे भी पढ़े: PM नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में आये आमिर खान, प्रधानमंत्री के लिए कही ये बड़ी बात

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुन लिया जाना चाहिए था। राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब जहाँ तक पक्का हो गया है, कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष नेहरू गांधी परिवार का नहीं होगा क्योंकि, अब ऐसा बिलकुल भी नहीं लगा रहा है, कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे को वापस ले लेंगे|

लोकसभा चुनाव में 542 लोकसभा सीटों कांग्रेस पार्टी के केवल 52 सीटों पर ही अपना कब्जा कर पाई  है। जबकि, कांग्रेस पार्टी अपने साथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रही थी। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने हार मानते हुए राहुल गांधी ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया|

इसे भी पढ़े: आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ PM मोदी ने दिखाई सख्ती, कही ये बड़ी बात – यहां जानिए

Advertisement