CUSAT CAT 2019 Result Declared : मेरिट लिस्ट को यहाँ cusat.ac.in पर कर सकते हैं चेक

0
382

कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने CAT 2019 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है | यह मेरिट लिस्ट B.Tech प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए जारी की गयी है | जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था वह मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है | मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cusat.ac.in पर विजिट करना होगा | आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के द्वारा मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board RBSE 5th Result 2019: RMSA 5th रिजल्ट हो गया घोषित चेक करे यहाँ

CAT 2019 की मेरिट लिस्ट में अमीर अहमद इम्तियाज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है | अहमद इम्तियाज तिरुवनंतपुरम के रहने वाले है | द्वितीय स्थान सैम मैथ्यू बेटसन को मिला है और तीसरा स्थान गौथम एस को दिया गया है | इस परीक्षा में 13,670 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था |

यूनिवर्सिटी में 11 बीटेक ब्रांचों के लिए आवेदन मांगे गए थे | इसमें मेन ब्रांच थ्रिक्काकरा के लिए 726 सीटें है और कुट्टनाड कैम्पस के लिए 270 सीटें है | कुलपति के.एन. मधुसूदनन के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 15 मई से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जायेंगे | CUSAT के द्वारा CAT परीक्षा का आयोजन 6 और 7 अप्रैल 2019 को किया गया था जिसके लिए एडमिट कार्ड 25 मार्च 2019 को जारी कर दिए गए थे |

डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट यहां देखें => यहां क्लिक करे

ये भी पढ़ें: RRB JE CBT 2019 Exam Date: रेलवे जूनियर इंजीनियर पहले चरण की कंप्यूटर परीक्षा 22 मई से

Advertisement