‘दे दे प्यार दे’ मूवी में Tabu ने अपने रोल के बारे में ये बात कही साथ ही बताया आखिर क्यों कही फिल्म के लिए हां!

0
649

बहुत जल्द रिलीज होने वाली फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे’ में आपको बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह आपको अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे| वहीं अब अपनी इस फ़िल्म को लेकर तब्बू ने अपने  रोल के बारे में बताया है, और साथ में ये जानकारी दी है, कि आखिर उन्होंने इस फ़िल्म में काम करने के लिए हाँ क्यों कर दिया है?

Advertisement

इसे भी पढ़े: ‘कबीर सिंह’ मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज, तो सोशल मीडिया पर फैंस के ऐसे आ रहे है रिएक्शन

बता दें, कि तब्बू ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ की कहानी काफी रोमांचक है| इसी के साथ तब्बू ने बताया  है कि, “उनकी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिश्तों के तमाम पहलुओं को बयां करती है, और यह दो महिलाओं की किसी पुरुष के लिए लड़ाई की कहानी नहीं है। बता दें, कि इस फिल्म में अजय 50 साल एक एकल पिता की भूमिका निभाते हुए दिखाई पड़ेंगे| जो 26 साल  एक लड़की (रकुल) से प्यार कर बैठते  है। वहीं तब्बू, अजय की पूर्व पत्नी के किरदार में नजर आएंगी|

तब्बू ने कहा, कि जब मैंने कहानी सुनी थी| मुझे लगा कि इसे करने में काफी मजा आएगा। निश्चित तौर पर यह दो महिलाओं की पुरुष के लिए लड़ाई की कहानी नहीं है। यह मजाक उड़ाने या दिल्लगी (करने वाले किसी व्यक्ति) करने की कहानी नहीं है। इसमें गंभीरता और परिपक्वता है, जो कि फिल्म की सबसे बड़ी सुंदरता से दर्शाया गया है। ‘दे दे प्यार दे’, 17 मई को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े: आम्रपाली दुबे का इस नए लुक में धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर मचाई धूम WatchVideo

Advertisement