दिल्ली एनसीआर में पारा लुढ़कने से शुरू हुई कड़ाके की ठंड

0
458
delhi weather

दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई हैं। यहाँ पर ऐसी सर्दी 4 साल बाद देखने को मिली है | यहाँ पर 2014 में 20 दिसंबर, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक ठंडी पड़ी थी | जिससे पूरी दिल्ली ठण्ड से परेशान हो गई थी वही हाल दिल्ली का अब हो गया है | पहाड़ों की ठंडी-ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर 2014 में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था |

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक ,20 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा है और 21 दिसम्बर को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री तक रहा है | वहीं 2014 में दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम में सबसे अधिक ठण्ड रही और 20 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री था।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में , अधिक ठण्ड पड़ने के कारण से 22 दिसम्बर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जैसे पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व चंडीगढ़ और साथ ही दिल्ली में भी इन्हीं राज्यों की तरह हाल है इस लिये यहाँ भी ऑरेंज अलर्ट 22 दिसम्बर तक के लिए जारी किया है

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह और शाम दोनों पहर दिल्ली में कड़ाके की ठण्ड रहेगी लेकिन आपको दोपहर के समय धूप की वजह से राहत मिलेगी | यहाँ पर अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है |

Advertisement