Home Breaking News दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आज होगा ऐलान, जानिए कौन-कौन हैं दावेदार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आज होगा ऐलान, जानिए कौन-कौन हैं दावेदार

0
337

Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी में लगातार पिछड़ती जा रही है, क्योंकि अभी तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है । मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी । बताया जा रहा है, कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली से बाहर होने के चलते दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका है।

ये भी पढ़े: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र किया जारी, यहाँ पढ़े पूरी खबर

ये नेता हैं रेस में

1. अरविंदर सिंह लवली- पूर्व में भी कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। इनके पास संगठन का भी अनुभव है।

2. जय प्रकाश अग्रवाल- पूर्व में भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं।

3. अजय माकन- शीला दीक्षित से पहले अजय माकन ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं।

4. देवेंद्र यादव- फिलहाल दिल्ली के तीन कार्यकारी अध्यक्षों में से एक, युवा होने की वजह से तरजीह दी जा सकती है।

5. सुभाष चोपड़ा-  दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और अनुभव भी इन्हें यह पद दिला सकता है।

6. कीर्ति आजाद- यूपी-बिहार के वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस दांव खेल सकती है।

7. राजेश लिलोठिया- युवा होने के साथ दिल्ली की राजनीति से भली-भांति परिचित हैं।

8. संदीप दीक्षित- पूर्व सीएम शीला दीक्षित दिल्ली के पुत्र है, और इन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है।

9. हारुन यूसुफ- शीला दीक्षित के करीबियों में शुमार रहे हैं, और सालों तक मंत्री रहे। अनुभव इनके पक्ष में जा सकता है।

ये भी पढ़े: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए यूपी सहित इन राज्यों की लिस्ट भी जारी

Malcare WordPress Security