हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र किया जारी, यहाँ पढ़े पूरी खबर

0
397

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है| इस घोषणा पत्र को पार्टी के चंडीगढ़ कार्यालय में पेश किया गया। इस घोषणा पत्र में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया गया है। निजी संस्थानों में भी कांग्रेस आरक्षण देगी। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़े: बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची की जारी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

पार्टी नें समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है। सभी वर्गों के बीच भाईचारा कायम करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। पार्टी ने दावा किया है, कि उसका घोषणा पत्र हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है। इसमें किसान, कर्मचारी, मजदूर, दलित, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, उद्योगपतियों व आम जनता का विशेष ख्याल रखा गया है। बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस भत्ता देगी।

रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी, इसके लिए अलग बसों की व्यवस्था की जाएगी, जिनमें महिला चालक और परिचालक होंगी। शहरी निकायों में भी 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है। गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म तक 3500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। उसके बाद पांच साल तक 5 हजार दिए जाएंगे। बीपीएल महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये चूल्हा खर्च दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए यूपी सहित इन राज्यों की लिस्ट भी जारी

Advertisement