धोनी के रिटायरमेंट पर लता मंगेशकर ने की इमोशनल करने वाली अपील, कहा – देश को आप के खेल की जरूरत है

0
368

वर्ल्ड कप मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हुई हार से सभी भारतीय खिलाड़ी सदमे में नजर आ रहें हैं, तो वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबरें सामने आ रही है | इन्ही खबरों से फैंन्सो में खलबली मची हुई है| जानकारी देते हुए बता दें कि एम.एस. धोनी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह मूल काफी गर्म है | ट्विटर पर #ThankYouMSD हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, और क्रिकेट प्रेमी अपने खिलाड़ी के सुपर हीरो को लेकर तरह-तरह के ट्वीट करने में लगे हुए हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अंपायर की गलती से आउट हुए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये खबर

इसके अलावा जानी-मानी सिंगर लता मंगेशकर ने भी महेंद्र सिंह धोनी से ट्विटर पर अपील की है|  लता मंगेशकर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है, और इसके इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं| लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘नमस्कार एम.एस. धोनी जी. आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं | कृपया आप ऐसा मत सोचिए| देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए|’ इस तरह लता मंगेशकर ने धोनी से रिक्वेस्ट करते हुए उन्हें संन्यास लेने के लिए रोका है|

इसके अलावा विराट कोहली ने सेमीफाइनल में धोनी की बल्लेबाजी पर कहा, “बाहर से देखना हमेशा से आसान रहा है| हम कहते हैं, कि यह हो सकता था वो हो सकता था, लेकिन आज वह जडेजा के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके बाद भुवनेश्वर कुमार को बल्लेबाजी करने आना था,  इसलिए धोनी का एक छोर संभालना जरूरी था, क्योंकि दूसरे छोर से जडेजा अच्छा खेल रहे थे| आपको एक मजबूत साझेदारी चाहिए होती है और खराब स्थिति से 100 रनों की साझेदारी करना बेहतरीन है| मुझे लगता है, कि एक खिलाड़ी एक छोर पर आराम से खेले और एक छोर से तेजी से रन बनाए, ऐसा करने से सही संतुलन बनता है|”

इसे भी पढ़े: क्रिकेट में “डक वर्थ लुइस” रूल क्या है जानिए सब कुछ इसके बारे में यहाँ हिंदी में

Advertisement