DRDO का मानवरहित एयरक्राफ्ट कर्नाटक में हुआ क्रैश, ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

0
650

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का मानवरहित एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह कर्नाटक में हादसे का शिकार हो गया| यह हादसा आज सुबह चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे हुआ, यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है| दुर्घटना के समय इस विमान का ट्रायल लिया जा रहा था, फिलहाल इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़े: ISRO चीफ के भावुक होने होने पर पीएम मोदी ने लगाया गले, कहा -‘हम निश्चित रूप से सफल होंगे’

घटना की खबर मिलते ही डीआरडीओ अधिकारी मौके पर पहुंचे। चित्रदुर्गा जिले में मुख्‍यालय के काफी करीब डीआरडीओ का टेस्‍ट रेंज चैलकेरे एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) है। यहीं इसका परीक्षण किया जा रहा था। चैलकेरे एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आउट-डोर परीक्षण किया जाता है| यहां डीआरडीओ की ओर से विशेष रूप से मानव रहित विमानों के लिए काम किया जाता है|

 क्रैश की घटना इसी रेंज के आसपास हुई है, चित्रदुर्ग के एसपी ने घटना के बारे में कहा, डीआरडीओ का रुस्तम 2 क्रैश हुआ है| इसका ट्रायल किया जा रहा था, जिसमें वह फेल हो गया और खुले इलाके में गिर गया| इस यूएवी के बारे में लोगों को कोई भी  जानकारी नहीं थी, इसलिए इसे देखने के लिए आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई|

ये भी पढ़े: विक्रम लैंडर का पता लगाने में अब नासा करेगा मदद

Advertisement