दुनिया का सबसे स्वस्थ देश स्पेन, जानिए भारत की स्थिति किन देशो से है पीछे

0
287

विश्व के 169 देशों का स्वास्थ्य संबंधी मूल्यांकन किया गया है | इस मूल्यांकन में एक लिस्ट जारी की गयी है, इस लिस्ट में पहले नंबर पर स्पेन को रखा गया है, और दूसरा स्थान इटली को दिया गया है | इस लिस्ट में भारत को 120वें नंबर पर रखा गया है, इससे पूर्व 2017 में भारत 119वें नंबर पर था |

Advertisement

स्वास्थ्य के मामले में भारत की रैंकिंग दक्षिण एशियाई देशों से भी अधिक रखी गयी है, इसमें श्रीलंका 66वें नंबर पर, बांग्लादेश 91वें नंबर पर और नेपाल 110वें नंबर पर है |

चीन का 52 वां स्थान  

ब्लूमबर्ग हेल्दिएस्ट कंट्री इंडेक्स 2019 एडिशन में भारत के पड़ोसी देश चीन को 52 वां स्थान दिया गया है जो काफी बेहतर है , वर्ष 2017 में चीन 55वें नंबर पर था वहीं 2018 में चीन 52वें नंबर पर पहुंच गया | इस रैंकिंग में कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा गया है, जिसमें देशवासियों की ओवरऑल सेहत के अलावा संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों से होने वाली मौतें और अनुमानित जीवन काल के बिंदुओं को शामिल किया गया है |

भारत में स्वास्थ्य सेवा पर प्रति व्यक्ति मात्र 240 डॉलर खर्च किये जाते है स्पेन और इटली को पहले और दूसरे नंबर पर रखा गया है| यह देश यूरोपीय देशों की तुलना में अपने देश के नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा पर काफी कम खर्च करते हैं| यह दोनों देश हेल्थकेयर पर प्रति व्यक्ति 3500 डॉलर खर्च करते हैं| भारत अपने नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रति व्यक्ति महज 240 डॉलर ही खर्च करता है| इससे अधिक लोग स्वयं स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कर देते है, सरकार की तरफ से बहुत ही कम सपोर्ट किया जाता है |

Advertisement