भयानक बाढ़ के बाद अब असम को भूकंप के तेज झटको ने हिलाया

0
633

Earthquake in Assam : इन दिनों असम के लोगों को भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है| वहीं अब इस भयानक बाढ़ के बाद  शुक्रवार 19 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर वहां के लोगों को भूकंप के तेज झटको ने हिला दिया| मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये झटके दूसरे पूर्वोत्‍तर के दूसरे राज्‍यों में भी महसूस किए गए।

Advertisement

इसे भी पढ़े: उतर बिहार में बाढ़ से हालात खराब, लेकिन ट्विटर पर भिड़े हैं तेजस्वी और सुशील मोदी

रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 नौ मापी गई। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में था। फिलहाल, भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।अब असम के लोगों के अंदर भूकंप का भी खौफ बैठ गया है, जिसके चलते लोग खुले मैदान की ओर निकल रहे जबकि बाढ़ के कारण उन्हें सुरक्षित स्थान पर किया गया था|

अभी तक राज्‍य में बाढ़ के कारण 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। राज्‍य के 33 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं| असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के मुताबिक, 53,52,107 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

इसे भी पढ़े: बलरामपुर में बाढ़ का पानी दो गांव में घुसा, दर्जनभर गांव बाढ़ की जद में

Advertisement