वित्त मंत्रालय की वेबसाइट पर देखिये ‘अपने बजट को जानिए’ श्रृंखला और पाइए बजट से सम्बंधित सारी जानकारी

0
278

(नई दिल्ली), आम बजट में विभिन्न प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जिसे आम जनता को समझनें में कठिनाई होती है| सरकार द्वारा वित्त से सम्बंधित लिए गये निर्णय एवं बजट में प्रयोग होने वाले विभिन्न शब्दों और बजट प्रक्रिया से आम जनता को अवगत कराने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय ने एक अहम पहल ‘अपने बजट को जानिए’ की शुरूआत की है।

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने इसकी शुरुआत अपने ट्विटर हैंडल पर की है, जिसमें बजट में प्रयोग किये जानें वाले विभिन्न शब्दों के बारे में जानकारी दी गई है, यह जानकारी का कार्यक्रम लगभग एक पखवाड़े तक जारी रहेगा| वित्त मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर शुरू की गई इस श्रृंखला में आम बजट और लेखानुदान से सम्बंधित जानकारी दी गयी है |

मंत्रालय नें बजट से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा है कि ‘बजट केन्द्र सरकार के वित्तीय लेनदेन की जानकारी देने वाली सबसे विस्तृत रिपोर्ट है। इसमें सरकार को किसी भी स्रोत से प्राप्त होनें वाले राजस्व तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए आवंटित व्यय से सम्बंधित जानकारी दी गयी है।

आगामी कुछ माह में आम चुनाव होने वाले है, इसलिए वर्तमान सरकार द्वारा 1 फरवरी को वर्ष 2019- 20 का अंतरिम बजट पेश किया जायेगा | चुनाव होनें के पश्चात नवनिर्वाचित सरकार द्वारा अंतिम बाजार प्तस्तुत किया जायेगा |

वित्त मंत्रालय की वेबसाइट – यहाँ देखें

Advertisement