कोहरे का कहर शुरू ट्रेनों और उड़ाने दोनों बेहद प्रभावित

0
323

राजधानी दिल्ली में कोहरे का कहर धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है | कोहरे का कहर इतना अधिक बढ़ गया है, कि दिल्ली के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का कहर अधिक बढ़ने के कारण दिल्ली आने वाली लगभग सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं कोहरे के कहर से उड़ाने भी प्रभावित हो रही है।

Advertisement

कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे से 7 बजे तक जाने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया है, वहीं एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डायवर्ट भी कर दिया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 21 और 4 डिग्री के आसपास पहुँचने की संभावना है। गुरुवार को लोधी नगर में न्यूनतम तापमान 4.3, जफरपुर में 4.6, पूसा में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में 6 जनवरी को बारिश हुई थी, और आगे भी बारिश होने के पूरे आसार दिखाई पड़ रहें  हैं |


दिल्ली में गुरुवार की सुबह कोहरा का कहर काफी था, लेकिन पहाड़ों में वेदर सिस्टम के ऐक्टिव हो जाने से  दिल्ली को 20 जनवरी से ठंड से काफी राहत मिल सकती है, साथ ही मौसम साफ़ होनें पूरी संभावना है| अभी हवाओं का रुख बनने के कारण दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। यह बारिश काफी तेज और तूफानी हो सकती है|

Advertisement