Game of Thrones Season 8: जारी हुआ आखिरी सीजन, ऐसे देखे ऑनलाइन

0
459

अमेरिकन टीवी शो ‘ग्रेम ऑफ थ्रोन्स सीजन 8’ कल रात एचबीओ पर प्रसारित किया गया| भारत में रहनें वाले लोग इस शो को 15 अप्रैल की सुबह 6.30 हॉट स्टार पर स्ट्रीम देख सकते हैं। यदि आपने सुबह 6.30 बजे प्रसारित होनें वाले शो को नहीं देख पाए है, तो आप इसे अगले दिन 16 अप्रैल मंगलवार को देख सकते है। इस शो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है।

Advertisement

ये भी पढ़े: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीजन जल्द आने वाला है इसके लिए तैयारी शुरू 

भारत में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ 16 अप्रैल को स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित किया जाएगा। इस टीवी सीरीज को लेकर फैंस इसलिए भी सबसे अधिक उत्साहित हैं, क्योंकि यह इसका आखिरी सीजन है। ‘गेम्स ऑफ थ्रोंस’ के प्रति लोगों के दीवानेपन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि इसे सबसे अधिक देखने वालों में भारत चौथे स्थान पर है।

इस शो को स्टार वर्ल्ड के अतिरिक्त इसका पूरा सीजन हॉटस्टार ऐप पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे। हॉटस्टार पर इसका पहला एपिसोड 15 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे देखा जा सकेगा। बता दें, कि इस बार के सीजन में छह एपिसोड होंगे। इनमें पहला एपिसोड 54 मिनट, दूसरा 58, तीसरा 60, चौथा 78, पांचवां 80 और छठा 80 मिनट का होगा। इस श्रेणी में पहला स्थान यूएसए दूसरा स्थान ब्राजील, तीसरे स्थान पर ग्रेट ब्रिटेन, चौथा भारत और पांचवा स्थान जर्मनी का है।

हॉटस्टार पर गेम ऑफ थ्रोन्स सीजन 8 देखना चाहते हैं, तो आप इन प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं- 

Hotstar Premium – ₹299/month or ₹999/year

गेम ऑफ थ्रोन्स की कहानी

गेम ऑफ थ्रोन्स एक काल्पनिक दुनिया की कहानी है, जहां पृथ्वी के महाद्वीप, पश्चिमी देशों का समूह और पूर्वी देशों के समूहो में विभाजित है| पूर्वी देशों में मूलत: गुलाम देश हैं, और पश्चिमी देश एक राजा ‘किंग्स लैंडिंग’ में मौजूद ‘आयरन थ्रोन’ (राजगद्दी) के अंदर अपनी सत्ता चलाते हैं| इस राजगद्दी को प्राप्त करनें के लिए अलग अलग शक्तिशाली परिवारों के बीच की लड़ाई इस धारावाहिक में दर्शायी गयी है|

धारावाहिक में प्रमुख पात्र

जॉन स्नो – इस कहानी का हीरो जॉन स्नो है| शो की शुरुआत में जॉन, स्टार्क परिवार के मुखिया की नाजायज़ संतान था| जिसके कारण उनका नाम ‘स्टार्क’ नहीं बल्कि ‘स्नो’ था| इस शो के आगे बढ़ने के साथ- साथ जॉन स्नो के किरदार की कई परतें खुलती हैं|

डैनेरियस टारगेरियन – डैनेरियस, टारगेरियन परिवार की अंतिम वंशज मानी जाने वाली महिला है, जो अपनें पिता की राजगद्दी को पुनः वापस प्राप्त करना चाहती है| शो में जान बचाकर भागी हुई एक राजकुमारी के पास कैसे एक पूरी सेना आती है, और कैसे वो तीन ड्रैगनों की मां बन जाती है, यह रोमांचक द्रश्य आपको इसमें देख सकते है|     

नाइट किंग –नाइट किंग पूरी मानवता पर सबसे बड़ा खतरा है| वाइट वॉकर और उनका राजा है, नाइट किंग इन ज़िंदा लाशों का एक ही मकसद है, इंसानो को समाप्त करना|

ब्रैन स्टार्क –स्टार्क परिवार का सबसे छोटा सदस्य अब बड़ा हो चुका है, और उसके पास दिव्यदृष्टि की शक्ति है|

सर्सी लैनिस्टर –लैनिस्टर परिवार की सदस्या सर्सी इस धारावाहिक की मुख्य विलेन है|

ये भी पढ़े:अक्षय कुमार की अब तक की किन मूवीज ने किया सर्वाधिक कलेक्शन

Advertisement