गर्मियों में आम पना लू और अपच की समस्या से दिलाता है निजात, ऐसे बनाएं इसे

0
366

गर्मियों में अक्सर लोगों को बाहर जाने की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं| वहीं अधिकतर लोगों को बाहर की लू लगने से भी काफी परेशानी झेलनी पड़ जाती हैं | अगर आप भी लू और अपच की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आम पना जरूर पिए, तो जानिये आम पना कैसे बनाएं ?

Advertisement

इसे भी पढ़े: ऐसे करे घातक रसायनों से पकाए आम की पहचान

4 लोगों  के लिए आम पाना

सामग्री

250 ग्राम कच्चे आम का पल्प, एक ग्लास पानी, 1 टीस्पून जीरा पाउडर, एक chutkee भर  नमक, 1 टीस्पून चीनी, पुदीने की कुछ पत्तियां

बनानें की विधि

सबसे पहले आप किसी बर्तन में कच्चे आम को 10 मिनट तक पानी में उबाल लें | इसके सभी आमो को ठंडा करने के लिए बाहर निकाल कर रख दें| ठंडा होने के बाद इसके गूदे को चम्मच की मदद से अलग कर लें। अब जार में आम का गूदा, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, नमक सारी चीज़ें एक साथ मिलाकर मिक्सर कर लें। फिर ऊपर से जीरा पाउडर डालें। ग्लास की साइड में पुदीने की एक छोटी टहनी लगा दें। इसके बाद आप आम पना सर्विंग कर सकते हैं|

आम पना के फायदे

इसे पीने से गर्मियों में लू और अपच की समस्या बच सकते हैं, और शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है। गर्मियों में लू से बचने के लिए सबसे बेहतरीन जूस यही हो सकता।  

सेहत के लिए आम पना

बता दें कि100 ग्राम आम में 60 किलो कैलोरी पायी जाती है। हमारी रोज़मर्रा की कैलरी का सेवन खासतौर से हमारी आयु, लिंग, वजन और गतिविधि के स्तर पर निर्भर रहता  है।  वहीं छिलके के बिना एक आम में लगभग 200 कैलोरी  पायी जाती है, इसमें विटामिन ए, सी, बी-6 और पोटैशियम पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, कच्चे या पके दोनों तरह के आम का सेवन करना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह एक हाई कैलोरी युक्त और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फल होता है, जो शरीर में पूर्णरूप से एनर्जी प्रदान करता है|

इसे भी पढ़े: कालीमिर्च के सेवन से होता है, इन बीमारियों का जड़ से खात्मा : जानें यहाँ से पूरी बात

Advertisement