Grand Opening of Jio BroadBand | बड़ी तैयारी में Reliance Jio, जुटा रही है 3500 करोड़ का लोन

0
324

Grand Opening of Jio BroadBand | जियो $500 मिलियन (3,500 करोड़ रुपये) विदेशी कर्ज लेने की बड़ी तैयारी में लगा हुआ है| इसके लिए Reliance Jio  3500 करोड़ का लोन जुटा रही है| ये कर्ज कंपनी अपने होम ब्रॉडबैंड की एंट्री से पहले लेने के विचार में है, क्योंकि कंपनी ऑप्टिक फाइबर के विस्तार और आगामी स्पेक्ट्रम सेल के लिए तैयार रहें| जानकारी देते हुए बता दें, कंपनी बहुत जल्द जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा की कमर्शियल लॉन्चिंग कर सकती है| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: Reliance Jio vs Airtel: जिओ बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

मामले से जुड़े तीन लोगों ने बताया कि, एशियाई बैंकों का एक समूह दूसरों के साथ इस प्रोसेस को मैनेज कर रहा है| प्रस्तावित फंड जुटाने की प्रक्रिया रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1.85 बिलियन डॉलर के सिंडिकेटेड लोन के साथ है| बता दें, कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की ओर से सिंडिकेटेड लोन लेने का ऐलान हुआ था, कई कर्जदारों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज को सिंडिकेटेड लोन कहा जाता है|   

जियो को इस कर्ज को पांच से साढ़े पांच सालों के बीच चुकाना पड़ेगा| इसकी ब्याज दर लंदन बैंक के बेंचमार्क पर आधारित है| जियो को 130-140 बेसिस पॉइंट पर ये कर्ज उपलब्ध कराया गया है| 

इसे भी पढ़े: Reliance Jio देगा 600₹ महीने पर कॉम्बो ऑफर, जिसमे होगा लैंडलाइन के साथ ये सारी चीज़े जानिए विस्तार से इसके बारे में

Advertisement