10 जून आज का इतिहास – आज भारतीय क्रिकेट का था बहुत ख़ास दिन, जानिए आज की अन्य अहम बातें

0
390

भारत के लिए 10 जून बहुत ही खास दिन है| आज के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था| उस समय इंग्‍लैंड की टीम को बहुत ही महबूत टीमों में गिना जाता था| भारत ने यह सफलता कप्तान कपिल देव की अगुवाई में पायी थी| भारत ने इससे पहले इंग्लैण्ड को हराने की शायद कल्पना भी नहीं की थी |

Advertisement

यह मैच लार्ड्स के मैदान पर खेला गया था| लार्ड्स के मैदान को क्रिकेट का हज कहा जाता है | यह एक टेस्ट मैच था| इस मैच में इंग्लैण्ड की टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे| जबकि भारत ने अपनी पहली पारी में 341 रन बनाये थे, फिर इंग्लैण्ड अपनी दूसरी पारी में 180 रन ही बना पायी| इंग्लैण्ड की दूसरी पारी के बाद भारत के पास यह पहला मौका था की वह इंग्लैण्ड को शिकस्त दे दे| भारत ने कपिलदेव की कप्तानी में बढ़िया रणनीति बनायीं| भारत ने पांच विकेट खो कर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था|

ये भी पढ़ें: एस जगनमोहन रेड्डी (Y. S. Jaganmohan Reddy) कौन है जानिये पूरा इतिहास

10 जून को भारत और विश्व का इतिहास

वर्ष 1246- सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को हटा कर नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना |

वर्ष 1829- आज ही के दिन ब्रिटेन की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस का आयोजन किया गया था |

वर्ष 1848- 10 जून को ही न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलिग्राफ लिंक का आरम्भ किया गया |

वर्ष 1931- नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर 10 जून को ही कब्जा किया था |

वर्ष 1934- आज ही के दिन सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध पुनः स्थापित किये गए |

वर्ष 1940- 10 जून को ही द्वितीय विश्व युद्ध में इटली ने फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी |

वर्ष 1946- आज ही के दिन इटली में राजशाही समाप्त करके गणतंत्र की स्थापना की गयी |

वर्ष 1966- 10 जून को ही भारत ने वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का निर्माण नासिक जिले में शुरू किया |

वर्ष 1967- आज ही के दिन छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर समाप्त करने की घोषणा की थी | इज़राइल ने येरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था | इसे यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों का पवित्र स्थल माना जाता है |

वर्ष 1971- अमेरिका ने आज ही के दिन चीन के साथ 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को समाप्त करने की घोषणा की |

वर्ष 1972- 10 जून को ही भारत ने मुंबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण किया था |

वर्ष 1986- भारत ने अपने इतिहास में पहली बार इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था |

वर्ष 1999- कोसोवो प्रांत में नाटो सेना ने सैनिकों की वापसी और 79 दिनों से हो रही बमबारी को रोकने की घोषणा की |

वर्ष 2002- आज ही के दिन विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के -2 का नाम बदलकर पाकिस्तान ने ‘शाहगौरी’ कर दिया था |

वर्ष 2003- 10 जून को ही नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया था |

ये भी पढ़ें:  मुगल शासन से जुड़ीं कई बड़ी घटनाओ के विषय में जाने यहाँ से

Advertisement