ये हार्मोन्स ही बनाते है, शरीर को स्वस्थ

0
442

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो अपने स्वास्थ को लेकर काफी परेशान रहते है, बता दें कि हमारे शरीर का विकास बढ़ाने के लिए ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन विशेष भूमिका निभाता है। ये हार्मोन कोशिकाओं के निर्माण और पुनर्निर्माण में सहायक होते है|

Advertisement

बता दें, कि यह हार्मोन ही हमारे शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, इसलिए आप भी जान लीजिये हार्मोन के बारे में | ऋषभ सक्सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रोथ हार्मोन मतलब एचजीएच कोशिका प्रजनन और पुनर्निर्माण को बढ़ाने में सहायक होता है|

इतनी उम्र में होता है, ग्रोथ

कम आयु में ग्रोथ हार्मोन का निर्माण बहुत अधिक मात्रा में होता है, और यही ग्रोथ हार्मोन हमें युवा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, हमारा शरीर ग्रोथ हार्मोन बनाना कम कर देता है, इतना ही नहीं 30 की आयु के बाद हमारे शरीर की ग्रोथ हार्मोन बनाने की क्षमता हर दशक अर्थात प्रत्येक 10 वर्षो में 25 फीसदी तक घट जाती है।

जाने एचजीएच के बारे में  

हमारे शरीर में जरूरी हार्मोन पाया जाता है, और वह ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन कहलाता है, जो शरीर में मांसपेशियों और कोशिकाओं के विकास में सहायक होता है। पिट्यूटरी ग्लैण्ड में एचजीएच का उत्पादनकिया जाता है। शरीर में मांसपेशियों का गठन और हड्डियों का घनत्व (बोन डेंसिटी) इस हार्मोन के जरिये ही बढ़ता है| इसके बिना ऐसा होना नामुमकिन होता है।

कद बढ़ाने में सहायक

किसी भी व्यक्ति के कद को बढ़ाने में हार्मोन का सबसे बढ़ा योगदान होता है। पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लेना भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम से ना सिर्फ हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि इसके साथ- साथ कद भी बढ़ता है। योग से भी अपने कद को प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं। योग आपको तनाव मुक्त करने के साथ-साथ शारीरिक विकास को भी नया रंग देता है। यह हमारे शरीर के लिए काफी ज़रूरी होता है |

सोने से पहले अधिक आहार का सेवन न करें

यदि आपको अपने शरीर का ग्रोथ करना है, तो आप अधिक कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन वाला आहार का सेवन न करें, क्योंकि यह इंसुलिन को भारी मात्रा में बढ़ा देता है, और रात के समय बनने वाले ग्रोथ हार्मोन में रुकावट पैदा कर देता है।

ग्रोथ हार्मोन की दवा

ग्रोथ हार्मोन की कमी को पूरा करने के लिए बहुत दवाएं उपलब्ध हैं, परन्तु स्वयं से उनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हंकारक सिद्ध हो सकता है, इसलिए हमें सदेव डॉक्टर की सलाह से इसे लेना चाहिए।

Advertisement