न्यूजीलैंड से हार के बाद दिनेश कार्तिक पर बिफर पड़े फैंस, बोले – खुद को धौनी समझ रहे हो क्या?

0
336

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 10 फरवरी रविवार को तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, फैंस हार का मुख्य जिम्मेदार दिनेश कार्तिक को मान रहे है | न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा | जिसका पीछा करते हुए भारत केवल 208 रन ही बना सका | भारत को आखिरी गेंद पर छक्के के बावजूद भी हार का सामना करना पड़ा|

Advertisement

शुरुआत में विजय शंकर 43 (28 गेंद), ऋषभ पंत 28 (12 गेंद), हार्दिक पांड्या 21 (11 गेंद) और क्रुणाल पांड्या (26 नाबाद) ने भारत को लगभग जीत के मुहाने पर पंहुचा दिया था | भारत को जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रनों की जरूरत थी | दिनेश कार्तिक ने दो गेंद डॉट खेल दी इसमे से एक गेंद पर सिंगल लिया जा सकता था परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं किया | इसके बाद उनके द्वारा दो रन बनाये गए |

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कमेंट्री बॉक्स से सिंगल न लेने के कारण आलोचना भी की है | संजय मांजरेकर ने भी अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से दिनेश कार्तिक की आलोचना की है | कई क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर जमकर दिनेश कार्तिक की आलोचना की है, जिसमे यहाँ तक कहा गया है कि दिनेश कार्तिक खुद को धौनी समझ रहे हो क्या ? लोगो द्वारा कुछ ऐसे ट्वीट को मिले –

यह घटना उस समय की याद दिलाती है, जब वर्ष 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज के दौरान  महेंद्र सिंह धोनी रविचंद्रन अश्विन के साथ दो रन लेने से मना कर दिया था, लेकिन धोनी ने दो गेंद शेष रहते भारत को जीत दिला दी थी |

Advertisement