Health Tips: शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं आपकी किडनी है डैमेज

0
411

Health Tips: वर्तमान समय में अधिकतर लोग अपने शरीर की समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहते हैं, क्योंकि किसी न किसी को कोई न कोई समस्या बनी ही रहती हैं| वहीं शरीर की कुछ समस्याओं में से किडनी की समस्या भी बहुत खराब होती है क्योंकि, किडनी मनुष्य के शरीर का एक मुख्य स्रोत होता है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: हेल्थ टिप्स : ऐसे रखे व्रत के दौरान अपनी सेहत का ध्यान, जानिए ये जरूरी बातें

यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं जिन लोगों की किडनी सही से काम नहीं करती हैं, तो उन लोगों को काफी परेशानियां  झेलनी पड़ सकती है| गुर्दा यानी किडनी जो शरीर के अन्य अंगों की तरह बेहद अहम और नाज़ुक सी रहती  है, इनके असन्तुलित हो जाने से पूरे शरीर की स्थिति बिगड़ती ही चली जाती है, तो इसलिए अब शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं आपकी किडनी  डैमेज हो रही है |

किडनी डैमेज होने के ये होते है लक्षण

1.जब आपको नार्मल दिनों से हटकर बार-बार यूरीन जाना पड़े तो, समझ जाइये कि आपकी किडनी खराब होनी शुरू हो गई है| 

2.इसके अलावा यदि आपको यूरीन करते समय जलन या फिर अधिक बैचेनी हो तो इससे आपको यूरीन इंफेक्शन या फिर किडनी सबंधी समस्या होने की संभावना है| 

3.जिन लोगों के शरीर में अधिक सूजन आती चली जाती हैं, उंन्हें भी किडनी समस्या हो सकती हैं क्योंकि,  किडनी का काम शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक निकालने का होता  है। खराब होने के बाद जब यह अच्छे से काम करना बंद कर देगी तो शरीर में पानी और भी अधिक बढ़ जाता है, जिससे मनुष्य के पूरे शरीर में सूजन आ जाती है। यदि आपके साथ भी कभी ऐसा है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें|

4.यदि आपके आंखों के नीचे सूजन बनी रहती है, तो यह भी किडनी डैमेज होने के ही लक्षण होते है| 

5.इसके अतिरिक्त अगर पेट के बांई या दांई तरफ अलग सा असहनीय दर्द  होता रहता है, तो ये किडनी में खराबी का संकेत होता है।

इसे भी पढ़े: Health Tips : आलू ही नहीं इसके छिलके में भी छिपे हैं सेहत के कई राज

Advertisement