भारत ने द. अफ्रीका को दी करारी शिकस्त, कोहली बने T-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

0
340

टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने सर्वाधिक रन बनाते हुए द. अफ्रीका को करारी शिकस्त दी है| बता दें कि, बल्लेबाज बने कप्तान विराट कोहली टी-20 में शानदार अर्धशतक मारा और इसमें अपनी जीत हासिल कर ली हैं| इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त में अपने नाम दर्ज कर लिया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: कप्तान विराट कोहली के इस ट्वीट से एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें हुई तेज़

इस जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर अपने नाम किया है| इसमें कोहली ने 52 गेंद में चार चौकों और तीन छक्के मारे हैं और 72 रन बनाने में कामयाब रहें, और शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन दिया है| 

टी20 क्रिकेट में कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे करते हुए सबसे अधिक रन बनाये, उन्होंने खेले गए 71 मैचों में 2441 रन बनाये हैं वहीं रोहित ने 97 मैचों में 2434 रन बनाये हैं| इनके बाद तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है, जिन्होंने 78 टी20 मैचों में 2283 रन बनाये है|

वहीं अपनी इस बड़ी जीत की खुशी को साझा करते हुए कप्तान कोहली ने ट्विटर पर कई तस्वीरें भी  पोस्ट कीं हैं, और साथ ही में उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”इस खेल से मुझे प्यार है. बेंगलुरु में आप सबसे मिलता हूं|”

इसे भी पढ़े: विनेश फोगाट बनी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वाॅलीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान

Advertisement