भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने जारी की चंद्रयान-2 से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर

0
578

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अंतरिक्ष पर लगातार कामयाबी हासिल कर रहा है। इसरो ने भारत के चंद्रयान-दो उपग्रह से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर जारी की है| भारतीय उपग्रह चंद्रयान-2 वर्तमान समय में चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शहर में स्थित मुख्यालय ने बताया कि, 21 अगस्त को चंद्रयान-2 के एलआई4 कैमरा ने चंद्रमा की यह तस्वीर उसकी सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली थी|

Advertisement

ये भी पढ़े: चंद्रयान 2 के चंद्रमा के कक्षा में प्रवेश के बाद ISRO अध्‍यक्ष ने दी यह अहम् जानकारी

इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है।इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं|” इससे पहले अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 4 अगस्त को चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था।

ये भी पढ़े: मिशन चंद्रयान 2 पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपये, इससे जुड़ी 8 बड़ी बातें यहाँ जानें

Advertisement