क्रिसमस ट्री के बारे में क्या आप इन रोचक बातों को जानते हैं – अभी जाने

0
490

क्रिसमस का त्यौहार पूरे विश्व में 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन का काफी लोगों को बेसब्री से इन्तजार रहता है इसके आलावा 25 दिसम्बर को घर, स्कूल, कॉलेज, मॉल आदि स्थानों पर अच्छे से सजावट की जाती है | लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री का पेड़ लाकर उसे अच्छी तरह से सजाते हैं | अधिकतर बच्चे भी इस दिन की तैयारी काफी अच्छे से करते हैं |

Advertisement

ईसाई धर्म के लोगों के लिए यह क्रिसमस का त्यौहार अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है | इस दिन बाजारों में क्रिसमस ट्री सांता क्लॉज और गिफ्ट की अच्छी तरह सजावट की जाती है | हिस्ट्री डॉट कॉम चैनल के अनुसार , पहले लोग हरे भरे पौधों को काफी महत्व देते थे | वे लोग क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री अपने घरों में लाकर सजाते थे। उनका मानना था कि ऐसा करने से घर बिल्कुल शुद्ध रहेगा इससे जादू-टोने का असर नहीं होता है, बुरी आत्माएं, भूत-प्रेत और बीमारियां दूर रहती हैं।  

25 दिसम्बर को ही प्रभु यीशु का जन्म हुआ था और इसी दिन क्रिसमस भी होता है इसलिए अपने प्रभु के जन्म की खुशी में उत्साह से भरे इस पर्व पर ईसाई लोग अपने घर में संपन्नता के लिए क्रिसमस ट्री लगाते हैं और इसके साथ ही घरों में लगे हुए सारे पौधों को भी रोशनी और अन्य चीजों से सजाया जाता है |

Advertisement