अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019: 17600 फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई पर किया जाएगा योग शिविर का आयोजन

0
665

दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं| इस वर्ष 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा| इसी के अंतर्गत नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया| नेपाल के नामचे बाजार से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक योग अभ्यास किया|

Advertisement

ये भी पढ़े: International Yoga Day (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) 2019: योग दिवस की शुरू हुई तैयारियां, बारिश में ऐसे किया योगासन

भारतीय दूतावास ने बयान में बताया, कि इस आयोजन में भारतीय उच्चायोग मंजीव सिंह पुरी सहित स्थानीय लोगों, विभिन्न महिला और संगठनों के सदस्य, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी और विदेशी पर्यटकों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में पहली बार योग अभ्यास किया गया। समुद्र से 17,600 फीट की ऊंचाई पर गुजरात के पवार्तारोही भारत शर्मा ने अन्य पर्वतारोहियों के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के बेस पर योगाभ्यास करके इतिहास बना दिया।

बता दें, कि 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा| इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी| योग दिवस की अवधारणा को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में 27 सितंबर, 2014 को अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था| यूएन ने इसकी स्वीकृति भी दी थी, जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़े: अंग्रेजी शासन की नींव हिलाने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आज ही वीरगति को प्राप्त हुई थी – जानिए उनके बारे में

Advertisement