International Yoga Day (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) 2019: योग दिवस की शुरू हुई तैयारियां, बारिश में ऐसे किया योगासन

0
344

भारत के द्वारा योग दिवस की पहल करने पर ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गयी थी | अभी कुछ ही दिन में भारत सहित समूचे विश्व में योग दिवस 21 जून को मनाया जायेगा | इसके लिए अभी से  कई देशों में तैयारियां शुरू कर दी गयी | सोमवार को चीन के वुहान और अमेरिका के टेक्सास में योग दिवस को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है | चीन के वुहान शहर में बारिश के बीच में योग का अभ्यास किया है | टेक्सास में भी लोग योग का अभ्यास करते हुए देखे गए है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: Yoga in Summer: ये योगासन आपको दिलाएंगे गर्मी से राहत – जानिये कैसे करे

टेक्सास में पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए भारत के महावाणिज्य दूतावास के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है | शुक्रवार शाम छह बजे मिडटाउन पार्क के लॉन में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा | इस आयोजन में योग के विशेषज्ञ प्राणायाम और ध्यान के बारे में लोगों को बताएंगे | समारोह के बाद भारत में खेली जाने वाली होली के त्यौहार के सामान ही यहाँ पर रंग खेला जायेगा |

भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अनुपम रे ने बताया कि “योग वह है जो “हम (भारत) निर्यात करते हैं…, मन और शरीर की तंदुरुस्ती के लिए…, हम नफरत का निर्यात नहीं करते हैं ना यह कहते हैं कि मेरा धर्म तुमसे बेहतर है… हम कहते हैं कि योग मन, शरीर और हृदय के लिए अच्छा है’’ |

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे मौजूद तैयारियां शुरू

Advertisement