अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे मौजूद तैयारियां शुरू

0
320

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने बाद 30 मई को नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले ली  है और वहीं फिर एक बार अपनी सत्ता कायम करते हुए नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव के समय किये गए वादों को पूरा करने के लिए आगे कदम भी बढ़ा दिए है और वहीं अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रांची के प्रभात तारा मैदान में  आयोजित किया जाएगा | इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे | वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार 3 जून को कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की है |

Advertisement

इसे भी पढ़े: दिल्ली ट्रांसपोर्ट और मेट्रो में महिलाओं को फ्री सर्विस, आज मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जानकारी देते हुए बताया है कि, कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसे सफल बनाने के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डीके तिवारी, स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल मौजूद थे।

इसे भी पढ़े: आखिर क्यों बनाया गया मोदी सरकार में अमित शाह को गृह मंत्री

Advertisement