आखिर क्यों बनाया गया मोदी सरकार में अमित शाह को गृह मंत्री – पढ़े पूरी स्टोरी

0
328

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का गठन हो गया है | कल मोदी ने अपने सभी मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया है | जिसके बाद पहली कैबिनेट मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें कई अहम फैसले लिए गए है | विभागों के आवंटन में सबसे बड़ा हेर- फेर अमित शाह और राजनाथ सिंह के बीच देखने को मिला है | राजनाथ सिंह जोकि एनडीए 1 में नंबर दो की हैसियत रखते थे को एनडीए 2 में रक्षा मंत्री बनाया गया है | इनके स्थान पर अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है | अभी तक अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे |

Advertisement

ये भी पढ़ें: PM मोदी के मंत्रिमंडल में किस राज्‍य से बने कितने मंत्री : पूरी लिस्ट यहाँ देखे

अमित शाह को गृह मंत्री बनाने का कारण

अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य माना जाता है | इनके द्वारा बनायीं गयी योजनाएं बहुत ही कम असफल हुई है | मोदी और शाह की जोड़ी को ही बीजेपी का परचम लहराने का आधार माना जाता है | अमित शाह को बहुत कड़े निर्णय लेने के लिए जाना जाता है | जम्मू कश्मीर में हालत को काबू करने और धारा 370 और धारा 35 A पर बीजेपी को बहुत ही कड़े निर्णय लेने है | जिसके बाद हालात को काबू भी करना है |

इधर देश में माओवादियों और नक्सलवाद प्रभावित राज्यों में इस समस्या से निपटना है जिसके कारण अभी तक कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है, जिसमें कई जवान शहीद हो चुके है | जम्मू कश्मीर में चुनाव होने वाले है, इसके लिए भी बड़ी रणनीति का आधार तैयार करना है | इन सभी जिम्मेदारियों के लिए अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है |

राजनाथ सिंह को देश की सीमाओं पर आतंकवाद को रोकना है और पाकिस्तान को कड़ा सन्देश देना है | राजनाथ सिंह अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की सफल योजना में बड़ी भूमिका निभा चुके है, इनके योगदान को ध्यान में रखते हुए ही इन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है |

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ में फंसी मशहूर सिंगर आशा भोंसले, फिर स्मृति ईरानी ने किया ऐसा काम

Advertisement