बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर को ये क्या हुआ – आप भी देखकर चौंक जायेंगे

0
378

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री बिपाशा बसु के पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर की स्थिति कुछ ऐसी हो गई है, जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे | करण ग्रोवर कुछ वायरल हुई फोटोज में वैशाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहें हैं | करण की ऐसी तस्वीरें देखकर लोगों की आँखे खुली की खुली रह गई, क्योंकि वैशाखी के सहारे चलते हुए करण बिल्कुल अकेले नजर आयें।

Advertisement

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  करण के पैरों की मांसपेशियों में काफी खिंचाव होने के कारण वह अपने पैरों पर नहीं खड़े हो पा रहें हैं, इसलिए उन्हें चलने के लिए वैशाखी का सहारा लेना पड़ रहा हैं | करण अपने घर से फ़िल्म देखने के लिए वैशाखी का सहारा ही लेकर निकले थे, उन्हें मुंबई के एक सिनेमाघर के बाहर देखा गया है। जहाँ वो अकेले ही फ़िल्म देखने आये हैं।

बॉलीवुड के फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर करण की वैशाखी के साथ वाली फोटो शेयर की है। इसके बाद इन्होंने बताया कि करण की ऐसी हालत जिम में वर्कआउट करते समय हो गई है। जिसके कारण इन्हें वैशाखी का सहारा लेकर चलना पड़ रहा है| इसलिए आप भी अगर जिम में वर्कआउट करने जाते हैं तो आपको भी सावधानी बरतने की जरूरत है |

Advertisement