कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरी, भाजपा आज पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

0
296

कर्नाटक में पिछले कई दिनों से चल रहा ड्रामा आखिरकार समाप्त हो गया है| विश्वास प्रस्ताव पर चार दिनों की बहस के बाद कनार्टक में एच. डी. कुमारस्वामी की सरकार गिर गई है| मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस व जनता दल सेक्युलर (जद-एस) की गठबंधन सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर सकी। कनार्टक विधानसभा में विश्वास मत के लिए 20 विधायक सदन में उपस्थित नहीं हुए थे।

Advertisement

ये भी पढ़े: अमेरिकी राष्ट्रपति के कश्मीर मुद्दे पर दिए गए बयान पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा  

गठबंधन सरकार के पक्ष में जहां 99 वोट पड़े और सरकार के विपक्ष में 105 वोट पड़े। विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने विश्वास मत के बाद सदन के सदस्यों को बताया, कि मुख्यमंत्री एच. डी. कुमार स्वामी विश्वास मत हासिल नहीं कर सके। बहुमत खोनें के बाद कुमारस्‍वामी ने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल वजुभाई वाला को सौंप दिया है।

विश्‍वास मत गिरने के बाद सदन में भाजपा विधायकों ने विक्‍ट्री का साइन दिखाया, वहीं बाहर समर्थक खुशी की लहर की दौड़ गई। बेंगलुरू के रमाडा होटल में मंगलवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसके साथ ही भाजपा ने कहा है, कि वह कनार्टक में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

ये भी पढ़े: भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा अयोध्या में लगेगी

Advertisement