भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा अयोध्या में लगेगी

0
363

राम मंदिर निर्माण की मांग के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है| योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची मूर्ति बनाने का फैसला किया है, ताकि अयोध्या से गुजरने वाले हर शख्स को राम के दर्शन हो सके| यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लगभग 39 मीटर ऊंची होगी, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है|

Advertisement

ये भी पढ़े: भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा – पीएम मोदी ने कभी नहीं मांगी मदद

अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा सरयू नदी के किनारे लगभग 100 एकड़ की भूमि पर बनेगी| सीएम योगी की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा| इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने समग्र विकास की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है| भगवान राम की मूर्ति का डिजायन फाइनल हो चुका है, और इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है| जानकारी के मुताबिक, इस मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर, जबकि उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और 50 मीटर का आधार (बेस) होगा|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि सरयू के किनारे 100 हेक्टेअर भूमि पर भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के कार्य को तेजी के साथ शुरू किया जाए। इसमें भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ पर्यटकों के मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।

ये भी पढ़े: विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश ने शक्ति परीक्षण के लिए शाम छह बजे तक की डेड लाइन की जारी

Advertisement