केरल को नहीं मिला बाढ़ राहत पैकेज, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया भेदभाव का आरोप

0
382

इन दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड  का दौरा कर रहें हैं| इन दिनों यहाँ पर बाढ़ का काफी कहर हैं| वही अब केरल के वायनाड से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उनपर भेदभाव का आरोप लगाया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: जम्मू कश्मीर मामले में राहुल गांधी ने सत्यपाल मलिक को किया ट्वीट, कहा – प्रिय ‘मालिक जी’, मैं कब आ सकता हूं?

शुक्रवार 30 अगस्त को राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मोदी जी, गुरुवायुर में आपकी यात्रा के बाद केरल में बाढ़ आई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई| केरल अभी भी राहत पैकेज का इंतजार कर रहा है, जैसे अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों को दिया गया है| यह गलत है|’

राहुल गांधी ने यह संदेश प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट को रिट्वीट किया है और लिखा कि, पीएमओ के इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का संदेश लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा है, कि केरल व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए विशेष है |’

जानकारी देते हुए बता दें कि, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में चार दिन से दौरे पर  हैं| वहीं राहुल गांधी ने वायनाड रवाना होने से पहले नरेंद्र मोदी सरकार के तीन मंत्रियों को पत्र लिखा और केरल के लिए केंद्रीय मदद के लिए अपील की थी| इसके अलावा राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, हर्षवर्धन और नितिन गडकरी को भी पत्र लिखकर केरल में बाढ़ पुनर्वास कार्यों के लिए मदद के लिए कहा था|  

इसे भी पढ़े: कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ जारी, जानिए क्या है मामला

Advertisement