Unnao Case : दुष्कर्म कांड के आरोपित कुलदीप सिंह सेंगर को आज दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में किया जाएगा पेश

0
344

Unnao Case : 2017 में हुए उन्नाव रेप केस के मामले में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई हैं| वही आज 5 अगस्त को उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड के आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पूछताछ करने के लिए  दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा| बता दें कि, इससे पहले रविवार 4 अगस्त को सीबीआइ टीम सीतापुर जेल पहुंचकर सेंगर से  पूछताछ की इसके बाद टीम देर शाम सेंगर और सह आरोपित शशि सिंह को लेकर दिल्ली पहुंच गई| वहीं इन दोनों आरपियों को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधायक, शशि सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए दोनों को 5 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे से पहले कोर्ट में पेश होने के आदेश दिया है| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा को रायबरेली से तिहाड़ जेल शिफ्ट करने का दिया आदेश, अगली सुनवाई 5 अगस्त को

सीतापुर जेल से बाहर निकलते समय विधायक ने मीडिया से कहा कि, यह हादसा है या साजिश, इसकी जांच उच्च संस्था सीबीआइ कर रही है। इसी के साथ उन्होंने मीडिया को भी नसीहत देते हुए कहा है, कि वह सीबीआइ की जांच पर भरोसा करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, उन्हें न केवल सीबीआइ बल्कि मीडिया पर भी उनको पूरा भरोसा है। इसी के साथ कहा कि, आप सब सही चीज दिखाइए। इसके बाद उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि, पीड़िता स्वस्थ होकर समाज में अच्छा काम करे, यही मेरी ईश्वर से कामना है। 

इसे भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट : उन्नाव दुष्‍कर्म और एक्‍सीडेंट से जुड़े सभी केस दिल्‍ली ट्रांसफर, निचली अदालत 45 दिन में पूरी करे सुनवाई

Advertisement