NRC से बाहर हुए लोगों के लिए असम में बनाया जा रहा सबसे बड़ा डिटेंशन कैंप, यहाँ पढ़े पूरी खबर

0
652

अब असम में शबे बड़ा डिटेंशन कैंप का निर्माण किया जा रहा है| जानकारी देते हुए बता दें कि, नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजंस एनआरसी (NRC) की अंतिम सूची से 19 लाख से भी ज्यादा लोगों को बाहर रखा गया है। वही अब NRC से बाहर हुए लोगों के लिए असम में   सबसे बड़ा डिटेंशन कैंप बनया जा रहा है| इसके साथ ही उन्‍हें अपनी नागरिकता साबित करने के लिए भी कई मौके दिए जाएंगे|

Advertisement

इसे भी पढ़े:  गृह मंत्रालय ने NRC की अंतिम लिस्ट की जारी, 19 लाख से अधिक लोग हुए बाहर

इस डिटेंशन सेंटर(कैंप) का निर्माण  कराने  में लगभग 46 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहें है| 

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस डिटेंशन सेंटर(कैंप) में करीब 3000 लोगों के रहने की सुविधा है।’

जूनियर इंजीनियर राबिन दास ने एएनआइ को बताया, ‘इस परियोजना पर काम दिसंबर 2018 में शुरू हुआ, हमारा लक्ष्य दिसंबर 2019 तक इसे पूरा करना है। यह 15 चार-मंजिला इमारतों में से 13 पुरुषों और 2 महिलाओं के लिए बनाई जा रही हैं।’

इस डिटेंशन सेंटर(कैंप) को 2 लाख 88 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इस कैंप में  सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के लिए अलग आवासीय सुविधाएं दी जाएंगी| उन्होंने कहा, ‘अधिकारी और ग्रेड 4 के कर्मचारियों के लिए इमारतें होंगी। इसमें 2 सुरक्षा बैरक होंगे। पानी की व्यवस्था में 50,000 लीटर की क्षमता होगी।’

इसे भी पढ़े: UNHRC प्रमुख नें NRC और कश्मीर पर जताई चिंता, कहा – मानवाधिकारों की रक्षा करे भारत

Advertisement