भारतीय सेना ने मार गिराए दो पाकिस्तानी सैनिक, सफेद झंडा लहराकर ले गए शव

0
327

जम्मू कश्मीर के हाजीपुर सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया । दरअसल, पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने मुहंतोड़ जवाब देते हुए इन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। मारे गए अपने जवानों के शव लेने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सफेद झंड़ा लहराते हुए आए और शव ले गए।

Advertisement

ये भी पढ़े: POK के इस मानवाधिकार कार्यकर्ता ने पाकिस्‍तान पर कसा तंज, जानें- क्‍या कहा

बताया जा रहा है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के हाजीपुर सेक्‍टर का यह विडियो 10/11 सितंबर के बीच का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है, कि पाकिस्‍तान सैनिक सफेद झंडा उठाकर अपने सैनिकों के शव को ले जा रहे हैं। इस विडियो सबूत के बाद अब पाकिस्‍तान के लिए अपने सैनिकों के मारे जाने की खबर से मुकरना काफी मुश्किल होगा।

पाकिस्‍तानी सैनिकों ने अपने एक पंजाबी मुस्लिम सैनिक का शव ले जानें के लिए गोलाबारी तेज कर दी थी, लेकिन बाद में उसे अपने एक और जवान से हाथ धोना पड़ा। कई बार प्रयास करने के बाद भी पाकिस्‍तानी सैनिक अपने मृतक सैनिक का शव वापस नहीं ले जा पाए।

इसके बाद उन्‍हें 13 सितंबर को सफेद झंडा दिखाना पड़ा ताकि मृतक सैनिकों के शव को वापस ले जाया जा सके। भारतीय सेना ने भी सफेद झंडा दिखाए जाने के बाद उन्‍हें ऐसा करने दिया। बता दें, कि पिछले दिनों राज्‍य के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गांवों में भारी गोलाबारी में 6 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे और 5 जानवरों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े: UNHRC में भारत ने पाक को लगाई कड़ी फटकार, कहा – ‘भारत अपने आंतरिक मामले में कोई हस्तक्षेप स्वीकार नहीं कर सकता’

Advertisement