Lok Sabha Chunav Results 2019 : देश का रिजल्ट, जानिये कहा से कौन जीत रहा है

0
442

आज 23 मई 2019 को लोक सभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो चुकी है | रुझान आने शुरू हो चुके है | आज हम आपको हर सीट का लाइव स्टेटस आपके सामने पेश करेंगे | मतगणना के लिए बहुत ही पुख्ता इंतजाम किये गए है | निर्वाचन अधिकारी के द्वारा समय- समय पर सूचना दी जाएगी, जिसको हम आपके बीच साझा करेंगे |

Advertisement

ये भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से ठीक पहले स्मृति ईरानी ने जनता के लिए कहा – राष्ट्र का हर नागरिक उनके साथ खड़ा रहा

इस समय सभी राजनीतिक दल के नेता अपने- अपने दल के प्रदर्शन पर नजर बनाये हुए है | सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने- अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बहुत ही चिंतित नजर आ रहे है | पार्टी कार्यकर्त्ता मतदान स्थल के बाहर रिजल्ट जारी होने का इन्तजार कर रहे है | कुछ प्रत्याशी जीतने के बाद ढोल- लगाढ़ें के साथ खुशियाँ मनाएंगे और कुछ प्रत्याशी अपनी हार के कारण पर मंथन करेंगे | कुछ बड़े नेता अपनी जीत और हार का श्रेय किसी दूसरे को देंगे |

आज देखना होगा कि गठबंधन का प्रभाव कितना है जिसने जनता को आकर्षित कर पाने में सफलता हासिल की या नहीं | सभी राजनैतिक दल अपनी- अपनी पार्टी को बहुमत मिलने का दवा कर रहे है | जल्द ही इनका दवा कितना सही है या गलत सभी कुछ सामने आने वाला है |

Lok Sabha Election 2019 Result Live Updates: सबसे तेज रुझान

16:48

बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2,67,979 मतों से हराया

16:32

बीजेपी प्रत्याशी जय पांडा केंद्रपाड़ा सीट से 45027 वोटों से पीछे

16:24

बीजेपी ने 4 सीटें जीतीं, 294 सीटों पर चल रही है आगे, पीएम मोदी ने मंत्रियों से 100 दिन का प्लान तैयार करने को कहा

16:23

हम गुलबर्गा सीट पर आए परिणाम को स्वीकार करते हैं, हम अपनी गलतियों पर चर्चा करेंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे

15:59

यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा : लालकृष्ण आडवाणी

15:46

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- यह मोदी जी के नेतृत्व की जीत है

15:43

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, हजारों कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद

15:40

हुगली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी आगे

15:25

शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी हरसिमरत कौर बाद बठिंडा सीट से आगे

15:21

भाजपा के प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी अमृतसर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गुरजीत औजला से 43922 मतों से पीछे

15:00

बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने कहा- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत

14:53

अमित शाह ने बीजेपी की जीत पर कहा

14:10

बीजेपी अपने दम पर 300 सीटों के पहुंची, कांग्रेस सिर्फ 53 सीटों के आसपास

14:08

बीजेपी-297 और कांग्रेस 53 सीटों पर आगे

14:06

चंद्रबाबू नायडू आज शाम को आंध्र प्रदेश के सीएम के पद से इस्तीफा देंगे

14:02

तेलंगाना में सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता बीजेपी प्रत्याशी डी. अरविंद से 31 हजार वोटों से पीछे

13:58

पटियाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीति कौर अकाली दल प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखरा से 38,000 वोटों से आगे चल रही हैं.

13:56

सनी देओल (Sunny Deol) 1,91,239 वोटों से गुरदासपुर सीट पर आगे चल रहे हैं.

13:48

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यानहू ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- हम भारत और इजरायल के बीच दोस्ती और मजबूत करेंगे

13:37

सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ से 41464 मतों से आगे

13:37

खूंटी से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से 8202 मतों से बढ़त

13:37

लोहरदगा में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से 3457 मतों के मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं. पहले वह सुखदेव भगत से पीछे

13:36

राजमहल (सुरक्षित) सीट से भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 1,709 मतों से आगे

13:36

चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह राष्ट्रीय जनता दल के सुभाष प्रसाद यादव से 52973 मतों से आगे

13:36

धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह कांग्रेस के बिहार से आये कीर्ति आजाद से 43,381 मतों से आगे

13:36

दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन महागठबंधन के मुख्य सदस्य झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी से 16,737 मतों से आगे

13:36

गिरिडीह से भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के नेता झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी झामुमो के जगन्नाथ महतो से 42,714 मतों से आगे

13:36

गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव से 5,580 मतों से आगे

13:36

हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू से 58,259 मतों से आगे

13:35
जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन से 97,199 मतों से आगे

13:35

कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से 78,185 मतों से आगे चल रही हैं.

13:35

पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम से 60518 मतों से आगे चल रहे हैं.

13:33

पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करती प्रतीत हो रही है और इसने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 16 पर बढ़त बना ली है.

13:33

चंडीगढ़ में किरण खेर को अब तक 14654 और पवन बंसल को 13140 वोट मिले

13:16

जगन मोहन रेड्डी 30 मई को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे

13:13

केरल में लोकसभा की 20 सीटों पर मतगणना जारी है

यूडीएफ कांग्रेस 15

आईयूएमएल 02

केसी (एम) 01

आरएसपी01

एलडीएफ माकपा 01

13:06

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो आसनसोल में तथा एस.एस. अहलूवालिया बर्दवान-दुगार्पुर सीट पर मजबूत बढ़त

13:06

मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद हेमामालिनी तीसरे दौर की गिनती पूरी होने तक अपने निकटतम प्रत्याशी रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह से 22873 मतों से आगे

13:05

अंबाला में रत्नलाल कटारिया 77995 वोट से आगे भिवानी से धर्मबीर डेढ़ लाख वोट से और फरीदाबाद में कृष्ण लाल गुज्जर 11354 वोट से आगे

13:05

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत लगभग तय है.

12:58

विपक्ष के प्रमुख चेहरों में शरद यादव (मधेपुरा), शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब), लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार (सासाराम), जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (बेगूसराय), रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (काराकाट), विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी (खगड़िया) और हम(एस) प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे

12:58

केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र सीट पर आरजेडी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती से पीछे

12:58

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), राधा मोहन सिंह (पूर्वी चंपारण), गिरिराज सिंह (बेगूसराय), आरके सिंह (आरा), अश्विनी कुमार चौबे (बक्सर), राजीव प्रताप रूढ़ी (सारण), चिराग पासवान (जमुई), रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस (हाजीपुर) राजग के उन प्रमुख चेहरों में से हैं, जो अपनी सीटों पर आगे

12:58

बिहार की 40 में से 38 सीटों पर सत्तारुढ़ राजग के उम्मीदवार आगे

12:38

लद्दाख सीट से बीजेपी प्रत्याशी जामयंग शेरिंग नामग्याल को पीछे कर अब निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन आगे

12:38

बीजेपी उम्मीदवार जय पांडा ओडिशा के केंद्रपारा लोकसभा सीट से 2000 वोटों से आगे

12:37

महाराष्ट्र-बारामती से एसीपी उम्मीदवार सुप्रिया सुले आगे

औरंगाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी फुलारे सुरेश आगे

12:27

आज शाम होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

12:14

लद्दाख सीट से बीजेपी प्रत्याशी जामयंग शेरिंग नामग्याल को पीछे कर अब निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन आगे

11:53

बीजेपी 280 सीटों पर आगे, कांग्रेस 57 सीटों पर आगे

11:48

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएसी 24 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 17 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त

11:44

मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे

11:43

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी आगे

11:41

उत्तर प्रदेश की बंदायू सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे, सपा के धर्मेन्द्र यादव पीछे

11:40

तमिलनाडु में डीएमके को भारी बढ़त, कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू

11:38

सहारनपुर लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान आगे चल रहे हैं.

11:35

प्रियंका गांधी पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 2बजे और पीएम मोदी 5 बजे पहुंचेंगे बीजेपी ऑफिस

11:33

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 24 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 17 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है

11:32

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह करीब दो बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और पीएम मोदी करीब पांच बजे पहुंचेंगे

11:32

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस अध्यक्ष शशि थरूर 13 हजार वोटों से आगे

11:30

पीएम मोदी की मां ने देश को दिया धन्यवाद

11:25

बागपत से राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी 2358 वोट से पीछे चल रहे हैं

11:18

नबरंगपुर में बीजद के रमेश माझी भाजपा के बलभद्र माझी से 114 और संबलपुर में बीजद उम्मीदवार नलिनी कांता प्रधान भाजपा उम्मीदवार नीतेश गंग देव से 677 मतों से आगे हैं.

11:07

कोरापुट में बीजद उम्मीदवार कौशल्या हिकाका कांग्रेस उम्मीदवार सप्तगिरि शंकर उलाका से 226 मतों से आगे

11:06

क्योंझर में बीजद उम्मीदवार चांदरानी मुर्मू भाजपा उम्मीदवार अनंत नायक से 329 मतों से आगे

11:06

कंधमाल में बीजद उम्मीदवार अच्युतानंद सामंत भाजपा के खराबेला स्वेन से 756 मतों से आगे,

11:06

कालाहांडी में भाजपा के बसंत कुमार पांडा बीजद के पुष्पेंद्र सिंह देव से 195 वोटों से आगे

11:06

जाजपुर में बीजद उम्मीदवार शर्मिष्ठा सेठी भाजपा उम्मीदवार अमिय कांत मलिक से 513 मतों से आगे

11:06

ढेंकनाल में बीजद उम्मीदवार महेश साहू भाजपा उम्मीदवार रुद्र नारायण पाणि से 1,349 मतों से आगे

11:06

बालंगीर लोकसभा सीट से भाजपा की संगीता कुमारी सिंह देव बीजद उम्मीदवार नारायण सिंह देव से 727 मतों से आगे हैं

11:05

बारगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजद उम्मीदवार प्रसन्ना आचार्य भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश पुजारी से 358 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं.

11:05

ओडिशा में बीजद प्रत्याशी प्रमिला बिसोयी भाजपा उम्मीदवार अनिता सुभदर्शिनी से 852 मतों से आगे.

10:59

हरियाणा के रोहतक सीट से रोहतक से कांग्रेस के दिपेन्द्र हुड्डा आगे

10:59

हरियाणा की हिसार से बीजेपी आगे

10:57

महाराष्ट्र में बीजेपी+-39, कांग्रेस गठबंधन-8 और निर्दलीय-1

10:56

गुजरात में सभी 26 सीटों में 25 बीजेपी आगे चल रही है

10:55

झारखंड की दुमका सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) उम्‍मीदवार शिबू सोरेन आगे.

चतरा से बीजेपी के सुनील कुमार सिंह आगे

राजमहल से बीजेपी के हेमलाल मुर्मू आगे

10:54

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से 125000 वोटों से आगे

10:53

यूपी की 80 में से 58 सीटों पर एनडीए आगे है |

10:52

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है |

10:51

पटना साहिब सीट से रवि शंकर आगे चल रहे है |

10:50

नागपुर से नितिन गडकरी आगे

10:48

स्मृति ईरानी 2501 वोट से पीछे चल रही है |

10:46

बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह 66 हजार वोटों से आगे |

10:45

लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर, सेंसेक्स 40 हजार से पार

10:40

बिहार में एनडीए गठबंधन 40 में से 29 सीट से आगे, झारखंड की 14 सीट में से एनडीए 11 सीट पर आगे

10:39

वायनाड सीट से राहुल गाँधी 1 लाख वोटों से आगे |

10:35

दक्षिण दिल्ली से आप के राघव चड्ढा 30755 वोटों से पीछे चल रहे हैं

पूर्वी दिल्ली से आप की आतिशी लगातार तीसरे नंबर पर चल रही है

उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के हंस राज हंस 46,379 वोट से आगे

उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी करीब 30000 वोटों से आगे चल रहे हैं

10:34

उलुबेरिया सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सजदा अहमद भाजपा के जॉय बनर्जी से 920 वोट से आगे हैं

10:34

कूचबिहार लोकसभा सीट से भाजपा के निशीथ प्रमाणिक तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार परेश चंद्र अधिकारी से 1225 मतों से आगे हैं. वहीं, हुगली लोकसभा सीट से भाजपा की लॉकेट चटर्जी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार रत्न डी नाग से 2175 वोट से आगे चल रही हैं

10:33

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शुरुआती रुझानों में आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुनमुन सेन से 3448 मतों से आगे चल रहे हैं

10:29

उत्तर प्रदेश की सीटों का हाल

फैजाबाद से भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह आगे

गोंडा से भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया आगे

श्रावस्ती से बसपा के राम शिरोमणि आगे

कैसरगंज सीट से भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह आग

बाराबंकी से भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत आगे

उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज आगे

मिसरिख से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार रावत आगे

हरदोई से भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश आगे

सीतापुर से भाजपा के राजेश वर्मा आगे चल रहे है

10:29

उत्तर प्रदेश की सीटों का हाल

गाजीपुर से बसपा उम्मीदवार अफजल अंसारी आगे

बलिया से सपा के सनातन पांडे आगे

सलेमपुर से भाजपा के रविंदर आगे

घोसी से बसपा उम्मीदवार अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय आगे

लांलगंज से बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद आगे

देवरिया से भाजपा उम्मीदवार रमापति राम त्रिपाठी आगे

कुशीनगर सीट से भाजपा के विजय कुमार दुबे आगे

बस्ती से बसपा उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी आगे

अंबेडकर नगर से बसपा उम्मीदवार रितेश पांडे आग

सुल्तानपुर से बसपा उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह सोनू आगे मेनका गांधी पीछे

10:28

उत्तर प्रदेश की सीटों का हाल

अमरोहा से बसपा के कुंवर दानिश अली आगे

मेरठ से बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब आगे

बुलंदशहर से भाजपा के भोला सिंह आगे

हाथरस से भाजपा के राजवीर दिलेर आगे

मथुरा से आरएलडी उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र आगे, हेमा मालिनी पीछे

फिरोजाबाद से भाजपा के डॉ. चंद्र सेन जादोन आगे

इटावा से सपा के कमलेश कुमार आगे चल रहे है

जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे

फूलपुर से भाजपा केशरी देवी पटेल

भदोही से भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद आगे

10:27

उत्तर प्रदेश की सीटों का हाल

सहारनपुर से बसपा उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान आगे

कैराना से सपा की तबस्सुम बेगम आगे

मुजफ्फरनगर से भाजपा के संजीव कुमार बालियान आगे

बिजनौर से बसपा के मलूक नागर आगे

नगीना से बसपा के गिरीश चंद्र आगे

मुरादाबाद से सपा के डॉ. एस थसन आगे

10:23

सीएम कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस प्रत्‍याशी नकुल नाथ भी छिंदवाड़ा सीट से पिछड़ने के बाद आगे हो गए हैं.

10:22

जबलपुर सीट पर अब कांग्रेस के विवेक तन्‍खा ने बढ़त हासिल कर ली है. इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष राकेश सिंह पिछड़ गए हैं.

10:22

नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने अब 16 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि बीजेपी 5 सीट पर आगे चल रही है.

10:21

सनी देयोल को अब तक 27453 और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 16951 मत मिले हैं

10:21

तमिलनाडु में कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम शिवगंगा सीट से आगे

10:21

पंजाब में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे, बीजेपी+अकाली 2 सीट पर आगे, आम आदमी पार्टी 1 सीटों पर आगे

10:16

नागपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कांग्रेस उम्मीदवार से पीछे

10:11

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है

10:09

उन्नाव से साक्षी महाराज 20000 हजार वोटों से आगे |

10:03

बिहार में 36, यूपी में 65, राजस्थान में 18, महाराष्ट्र  में बीजेपी+ शिवसेना-40, झारखंड में बीजेपी+10, गुजरात में बीजेपी 24 सीटों पर आगे

09:58

बारामुला से निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर राशिद आगे

09:53 झारखंड LIVE

कोडरमा से बीजेपी की अन्‍नपूर्णा देवी आगे

जमशेदपुर से बीजेपी उम्‍मीदवार बिद्युत बरन महतो आगे.

गोड्डा से बीजेपी के निशिकांत दुबे आगे.

पलामू से बीजेपी के विष्‍णु दायाल राम आगे.

09:47

पश्चिम बंगाल : टीएमसी के प्रत्याशी डायमंड हार्बर सीट से आगे चल रहे है

09:45

बिहार : पाटलीपुत्र सीट से राजद उम्‍मीदवार मीसा भारती ने बीजेपी उम्‍मीदवार रामकृपाल यादव को पीछे छोड़ा

09:44

बाहरी मणिपुर में बीजेपी और भीतरी मणिपुर से कांग्रेस आगे

09:40

भोपाल सीट से साध्‍वी प्रज्ञा अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पर तीन हजार वोट की  बढ़त बना ली है

09:40

छिंदवाडा सीट से सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ एक हजार वोट से पीछे चल रहे हैं

09:31

शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 12 सीटों पर बढ़त बना ली है और अभी नवीन पटनायक की पार्टी 8 सीटों पर आगे है

09:18 (उत्तर प्रदेश सीटों का हाल)

हमीरपुर से भाजपा कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल आगे

जालौन से भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे

फर्रुखाबाद से बसपा के मनोज अग्रवाल आगे हैं.

फिरोजाबाद से पीएसपीएल के शिवपाल सिंह यादव आगे

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के राजबब्बर आगे हो गए हैं.

अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार गौतम आगे

गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के महेश शर्मा आगे

खीरी से भाजपा के अजय कुमार आगे

धौरहरा से भाजपा की रेखा वर्मा आगे

बहराइच से भाजपा की अक्षयबर लाल आगे

चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडे आगे

रामपुर से निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ खान आगे

बांसगांव से भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान आगे

डुमरियागंज से भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल आगे.

मिर्जापुर से कांग्रेस ललितेशपति त्रिपाठी आगे

कौशाम्बी से सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज आगे

अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिर आगे

फतेहपुर से भाजपा की निरंजन ज्योति आगे

बांदा से भाजपा के आरके सिंह पटेल आगे

(बिहार सीटों का हाल)

09:13

बिहार की बेगूसराय सीट से बीजेपी उम्‍मीदवार गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं.

बिहार के जहानाबाद सीट से राष्‍ट्रीय जनता दल के उम्‍मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव आगे चल रहे हैं

ये भी पढ़ें: Election Results 2019: स्वरा भास्कर ने ईवीएम (EVM) से छेड़छाड़ पर कह दी ये बड़ी बात

Advertisement