Election Results 2019: स्वरा भास्कर ने ईवीएम (EVM) से छेड़छाड़ पर कह दी ये बड़ी बात

0
515

लोकसभा चुनाव 2019  के सभी चारणों के मतदान पूरे होते ही अब ईवीएम की गड़बड़ी का मामला सामने आने लगा है| अब सभी विपक्षी पार्टियां ईवीएम में होने वाली गड़बड़ी और धांधलियों को लेकर सवाल करने में लगी हुई है| वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड से भी इस मुद्दे को लेकर तंज कसा जा रहा है| इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया में सामाजिक मुद्दों पर बेबाक तरीके से अपने विचार रखने वाली स्वरा भास्कर ने भी ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर अपने ट्विटर पर अपने विचार रखें हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: बिहार की 10 VIP सीटों के EXIT POLL यहाँ देखे पूरी जानकारी के साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने  ईवीएम की गड़बड़ी और धांधलियों पर सवाल उठाये  और ट्वीट करते हुए कहा कि, “अगर ईवीएम (EVM)से छेड़छाड़ और उसे बदलने की बात सही है… तो विपक्षी पार्टियां कोर्ट क्यों नहीं जाती हैं….या कुछ और???” |

जानकारी देते हुए बता दें, कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ससे पहले  चंदौली, गाजीपुर और की जगह मशीनें बदली जाने की सूचना पर भी अपना ट्वीट किया था, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बेगूसराय से कन्हैया कुमार के लिए प्रचार किया था, साथ ही उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगे थे| स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं, और उनके ट्वीट्स पर उनके रिएक्शन भी आते हैं|

इसे भी पढ़े: ऐश्वर्या मीम विवाद / सोनम को दिया विवेक ने जवाब, जानिए आप भी – क्या कहा विवेक ने

Advertisement