लखनऊ लोकसभा रिजल्ट 2019: लखनऊ सीट से कौन जीता, राजनाथ सिंह या पूनम सिन्हा

0
362

लखनऊ में एक बार फिर कमल खिला है, क्योंकि यह भाजपा की परंपरागत सीट है। इस सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जीत दर्ज की है| इस लोक सभा चुनाव में राजनाथ सिंह नें अपनी जीत दोहराते हुए गठबंधन उम्मीदवार व कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को करारी शिकस्त दी है।

Advertisement

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम मोदी और अमित शाह की प्रतिक्रिया

लखनऊ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को कुल 6 लाख 33 हजार 26 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वद्वी पूनम सिन्हा को लाख 85 हजार 724 वोट मिले।  राजनाथ सिंह नें गठबंधन की पूनम सिन्हा को लगभग 3 लाख 40 हजार वोटों से पराजित किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को मात्र 1 लाख 80 हजार 11 वोटो से संतोष करना पड़ा।  

इस लोकसभा सीट के लिए पड़े मतों की मतगणना शुरू होने के साथ ही साफ होने लगा था, कि यहां एक बार फिर कमल खिलने वाला है। बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा हैं।

ये भी पढ़े: इजराइल के प्रधानमंत्री ने चुनाव की जीत पर मोदी को दी पहली बधाई – जाने क्या कहा

Advertisement