लखनऊ वन सिटीजन एप से करिए घर बैठे शिकायत, हाउस टैक्स भी होगा जमा

0
847

लखनऊ, ऑनलाइन डेस्क| अगर आप नगर निगम से जुडी समस्या के बारे में शिकायत करना चाहते है तो एप्प यह काम घर बैठ बैठ बड़े आराम से कर सकते है| हाल ही में, नगर निगर विकास मंत्री ने लखनऊ वन सिटीजन एप (Lucknow One Citizen App) लांच किया है जिसकी सहायता से आप यह कार्य चुटकी भर में सकते है| निदेशक स्थानीय निकाय कार्यालय में एप्प को लेकर एक कार्येक्रम का आयोजना किया, जिसमे महापौर संयुक्ता भाटिया, सचिव नगर विकास अनुराग यादव और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी सम्मलित थे|

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि शहरवासी सड़क, सफाई, मार्ग प्रकाश, मृत पशु निस्तारण, सीवर, पेयजल और पार्क आदि से संबंधित शिकायतों के लिए लखनऊ वन सिटीजन एप का उपयोग कर सकते है और साथ ही इसके द्वारा नगर हाउस टैक्स भी जमा किया जा सकता है|

इस एप्प से माध्यम से शिकायतों संबंधित अधिकारियों को आटोमैटिक ट्रांसफर हो जायेगी जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी रहेगी| समस्या का निस्तारण होने के बाद एक प्रमाण पत्र जारी कर शिकायतकर्ता को दिया जाएगा| यह आप अभी गूगल एंड्राइड प्लेटफार्म पर निशुल्क रूप से उपलब्ध है| आप एप्प को दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है|

Advertisement