लखनऊ शहर को मिलेंगे दो नये फ्लाईओवर, राजनाथ सिंह और युपी सीएम करेंगे उद्घाटन

0
784

लखनऊ, ऑनलाइन डेस्क| लखनऊ शहर को आज दो नये फ्लाईओवर की खुशियाँ मिलने वाली है| आज से हुसैनगंज से नाका हिंडोला और हैदरगंज तिराहे से मीना बेकरी फ्लाईओवर वाहन चालक शाम 5.30 बजे से आवागमन शुरू कर सकते है| केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियों कांफ्रेस के जरिये इनका उद्घाटन करेंगे|

Advertisement

इससे करीब पुराने लखनऊ की करीब पांच लाख जनता को जाम से राहत मिलेंगी| अब लखनऊवासी नवनिर्मित फ्लाईओवर के जरिये हुसैनगंज से सीधे राजाजीपुरम के लिए जा सकेगे| केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी बताते है कि जल्द ही चरक फ्लाईओवर भी दिसम्बर तक तैयार हो जायेगा|

मीना बेकरी फ्लाईओवर 

पुल की लंबाई     908.05 मीटर 
निर्माण लागत     64 करोड़
स्वीकृति तिथि    06 जुलाई 2018
शिलान्यास        अगस्त 2018
इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा: राजाजीपुरम, मालवीय नगर, टिकैतगंज, तालकटोरा, आलमनगर।

नाका हिंडोला फ्लाईओवर

पुल की लंबाई    1.64 किमी
निर्माण लागत     123.80 करोड़
स्वीकृति तिथि    06 जुलाई 2018
शिलान्यास        अगस्त 2018
इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा:  बांसमंडी, नाका हिंडोला, चारबाग, हुसैनगंज, मोतीनगर, राजेन्द्र नगर, आर्यनगर। 

Advertisement