IPL / महेंद्र सिंह धोनी 200 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय, ये वाला भी रिकॉर्ड किया अपने नाम – आप भी पढ़े

0
463

IPL / चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए हैं, और इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया है| महेंद्र सिंह धोनी 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं|

Advertisement

बता दें, कि रविवार 21 अप्रैल को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें धोनी की टीम को हार का तो सामना करना पड़ा, लेकिन धोनी ने अपना 200 छक्के लगाने वाले लक्ष्य को इसी मैच से पूरा किया है| 

ये भी पढ़े: IPL / बेंगलुरु ने हासिल की एक रन से जीत, चेन्नई को 5 साल बाद हराया – पढ़े पूरी खबर

अभी तक टूर्नामेंट में धोनी ने184 मुकाबलों में 203 छक्के अपने नाम किये है| इसके अतिरिक्त धोनी ने नाबाद 84 रन की पारी के दौरान कप्तान के तौर पर 4000 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर डाला है| ये वाला रिकॉर्ड पूरा करने वाले धोनी क्रिकेट के पहले कप्तान रहें है| ये 166 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसके दौरान उन्होंने 4040 रन बनाए।

168 मुकाबलों में कप्तान रह चुके धोनी ने101 मैचों में अपनी जीत दर्ज की है| वह इस टूर्नामेट में 100 मैच जीत लिए हैं, इसके अलावा चेन्नई के कप्तान के रूप में उन्होंने 154 मैच में 96 में अपनी जीत दर्ज की है|

ये भी पढ़े: ये है IPL 2019 सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी

Advertisement