कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मिमी का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज

0
434

Mimi First Look Poster Released: आज शुक्रवार 30 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म मिमी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। यह फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। वहीं बता दें कि, कृति सेनन  सोशल मीडिया पर अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं, और अब वो बहुत जल्द इस फिल्म में दिखाई देने वाली है, जो कि मराठी फिल्म पर बनाई गई है।  

Advertisement

इसे भी पढ़े: एक्टर प्रभास की मेगाबजट फिल्म ‘साहो’ आज सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फैंस का इंतजार हुआ ख़त्म

इस फ़िल्म के पोस्टर  रिलीज की जानकारी  ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने दी है। इसके साथ ही कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसके पोस्टर को शेयर किया और  साथ लिखा है- ‘जिंदगी अप्रत्याशित चमत्कारों से भरा सफर है… उस यात्रा के लिए तैयार हो जाइए, जो पहले कभी नहीं हो… अब कुछ खास होने जा रहा है…’

पोस्टर के मुताबिक़, दिनेश विजान की फिल्म मिमी में कृति सेनन के साथ पंकज त्रिपाठी भी दिखाई देंगे | रिलीज किये गए इस पोस्टर में अभी केवल दो हाथ और बच्चा नजर आ रहा है। इस फ़िल्म में एक विदेशी महिला और गरीब महिला के बीच की कहानी देखने को मिलेगी जो एक बच्चे से जुड़ी रहती है।

इसे भी पढ़े: प्रभास श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ का बिजनेस

Advertisement