एक्टर प्रभास की मेगाबजट फिल्म ‘साहो’ आज सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फैंस का इंतजार हुआ ख़त्म

0
813

Prabhas Saaho Release : आज बाहुबली के हीरो प्रभास और श्रध्दा कपूर की फ़िल्म साहो  सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी| वहीं अब काफी लंबे समय से इस फ़िल्म के रिलीज होने का दर्शकों का इन्तजार भी खत्म हो गया है| इसके साथ ही लोगों को इस फ़िल्म के कलेक्शन की भी काफी उत्सुकता है। उम्मीद की जा रही है कि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग के साथ धमाल मचा सकती है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि, कमाई के मामले में भी यह फ़िल्म कई आंकड़े पार सकती है |बता दें कि, यह फ़िल्म कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी और अब सवाल यह है कि, क्या यह फिल्म बाहुबली के कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Advertisement

इसे भी पढ़े: प्रभास श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ का बिजनेस

साहो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि, फिल्म अच्छी शुरुआत कर सकती है, लेकिन बाहुबली से पीछे रह सकती है।

अब रिलीज होने के बाद इस फ़िल्म की कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन अभी फिल्म ट्रेड जानकारों के मुताबिक, फ़िल्म पहले दिन 60-75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है, जिसमें उत्तर भारत का भी काफी सहयोग मिल सकता है।

वहीं प्रभास की फ़िल्म साहो को यूएई में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधू ने 5 में से 4 स्टार दिये हैं, और प्रभास को सबसे बड़ा स्टार करार दिया है।

उमेर के मुताबिक, जिन दर्शकों को भारी-भरकम एक्शन, कर्ण प्रिय संगीत और मसाला फ़िल्मों का शौक़ है तो साहो निश्चित रूप से उनके लिेए ही है। साहो के एक्शन स्टंट हैरान करने वाले हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’

इसे भी पढ़े: Saaho First Song Released: साहो का ‘साइको सैंया’ सांग हुआ रिलीज, डैशिंग लुक में नजर आए प्रभास और श्रद्धा, Watch Video

Advertisement