Mission Mangal Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार-विद्या बालन की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

0
379

Mission Mangal Box Office Collection Day 7: इन दिनों सिनेमाघरों में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की गई फिल्मो का धमाल अभी भी लगातार जारी है| बता दें कि, बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म ‘मिशन मंगल एक हफ़्ते  से लगातार सीमेमाघरों में अपना कहर बरसा रही हैं| ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ की वेबसाइट ने जानकारी दी है कि,  अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल ‘ ने बीते बुधवार 6.50 से करीब 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली हैं| इस फ़िल्म ने कुल 119 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: Batla House पे भारी पड़ रही Mission Mangal: अक्षय कुमार की ये फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुँचने को तैयार

वहीं अब अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह फ़िल्म बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक  हफ्ता पूरा होने से पहले ही 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है| इस फ़िल्म  को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया गया था और इसने पहले दिन 29 करोड़, दूसरे दिन 17.28 करोड़, तीसरे दिन 23.58 करोड़, चौथे दिन 27.54 करोड़, पांचवें दिन 8.75 करोड़ और छठे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है|

फिल्म मिशन मंगल वास्तविक घटना पर आधारित है| इसके अलावा इस फ़िल्म में आपको  शरमन जोशी, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और एचजी दत्तात्रेय भी नजर आई हैं|

इसे भी पढ़े: अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Advertisement