60 की उम्र में नीना गुप्ता ने किया ऐसा डांस फैन्स भी कह रहे वाह वाह, वीडियो भी हुआ वायरल

0
305

ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | नैशनल फिल्म अवॉर्ड विनर नीना को हमेशा ही उनकी ऐक्टिंग के लिए सराहा जाता रहा है। जानकारी देते हुए बता दें, कि नीना गुप्ता की उम्र 60 साल है, लेकिन इतनी उम्र हो जाने के बावजूद भी उनका जोश अभी भी बरकरार है| अभी भी उनकी जोश में कोई कमी नहीं है| उनका यह वीडियो देखने के बाद मालूम चलता है, कि जैसे उम्र थम-सी गयी हो क्योंकि उन्होंने इस उम्र में भी गजब का डांस किया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Saaho First Song Released: साहो का ‘साइको सैंया’ सांग हुआ रिलीज, डैशिंग लुक में नजर आए प्रभास और श्रद्धा, Watch Video

बता दें, कि नीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं और अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, उनका यह वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा हैं। इस वीडियो में वह पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ उन्हीं के एक पंजाबी गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे  रही हैं।

अब वह फिल्म ‘पंगा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा जस्सी गिल और रिचा चड्ढा भी नजर आएंगी। यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर के एक कबड्डी खिलाड़ी की जिंदगी से प्रेरित है। 

इसे भी पढ़े: 83 First Look | फिल्म ’83’ में सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक, आप भी देख कर रह जायेगे दंग

Advertisement