Saaho First Song Released: साहो का ‘साइको सैंया’ सांग हुआ रिलीज, डैशिंग लुक में नजर आए प्रभास और श्रद्धा, Watch Video

0
381

Saaho First Song Released:  ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास और श्रद्धा कपूर की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘साहो’ का पहला गाना ‘साइको सैंया’ रिलीज कर दिया गया है| वहीं इस फ़िल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज किया जायेगा| इस फ़िल्म के डायरेक्टर सुजीत हैं | बता दें कि ‘साहो’ के पहले सॉन्ग ‘साइको सैंया’ का टीजर पहले ही रिलीज कर दिया  गया था|  ‘साइको सैंया ‘ में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर  ग्लैमरस लुक में कहर बरसाने में लगी हुई हैं, वहीं प्रभास भी अपने डैशिंग अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रहे हैं| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: 83 First Look | फिल्म ’83’ में सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक, आप भी देख कर रह जायेगे दंग

रिलीज हुए इस गाने को ध्वनी भानुशाली और सचेत टंडन ने गाया है| वहीं इस गाने को तनिष्क बागची ने लिखा है|अब सभी लोग बेसब्री से इस फ़िल्म का इन्तजार कर रहें हैं | मोस्ट अवेटिड इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है|

इस फ़िल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखाई देंगे|  

इसे भी पढ़े: Ranveer Singh Birthday Special | कुछ ऐसे बनी दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी

Advertisement